The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gangster Vikas Dubey’s seized house in Lucknow robbed, wife Richa issues statement

बिकरु कांड वाले गैंगस्टर विकास दुबे के घर में चोरी हो गई

प्रशासन ने घर को सील किया था.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 03:45 PM IST)
Gangster Vikas Dubey’s seized house in Lucknow robbed
ऋचा ने घर में चोरी के बारे में बताया (फोटो- इंडिया टुडे/आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विकास दुबे. एनकाउंटर में मारा गया कानपुर के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी. खबर आई है कि विकास दुबे के घर में चोरी हो गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने आरोप लगाए हैं कि उनके सील मकान में चोरी हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे के लखनऊ स्थित मकान को पुलिस व एलडीए ने सील कर दिया था. विकास की पत्नी के अनुसार इसी मकान में चोरों ने अंदर से ताला तोड़ कर चोरी की है. आरोपों पर बोलते हुए ऋचा ने सबूत के तौर पर घर की टूटी कुंडी, खुले दरवाजे और दीवार पर पैरों के निशान की फोटो पुलिस को सौंपी है.  

पुलिस ने चोरी की घटना से किया इनकार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक चोरी की घटना से कृष्णा नगर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने इनकार किया है. विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने बताया,

“मेरे घर में लगातार चोरियां हो रही हैं. इसको लेकर मेरे पड़ोसी ने 112 पर कॉल कर के जानकारी भी दी. लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि मैं गलत जानकारी दे रही हूं.”

ऋचा ने चोरी के बारे में बताते हुए कहा कि 16 जनवरी को चोरी हुई. इसके बाद 22 जनवरी की रात फिर से चोरी हुई. ऋचा ने इस पर कहा,

“मेरे घर की कस्टडी प्रशासन के पास है. ये चोरी पुलिस करा रही है या प्रशासन करा रही है. घर की देखरेख कौन करेगा? सरकार ने कस्टडी ले ली, लेकिन घर को यूं ही छोड़ दिया गया है. प्रशासन ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है. मेरा निवेदन है कि इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और घर के बचे हुए सामान को बचाया जाए.”

बिकरू कांड

कानपुर स्थित बिकरू गांव के रहने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के घर पुलिस ने 2 जुलाई 2020 की रात दबिश डाली थी. लेकिन आरोप है कि दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे ने हमला कर दिया. इस घटना में सीओ और एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे. पुलिस ने 22 जुलाई 2022 को इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे का लखनऊ स्थित मकान सील कर दिया था. 
 

वीडियो: एनकाउंटर में मरने के बाद भी विकास दुबे का खौफ कानपुर के बिकरू में कायम है!

Advertisement

Advertisement

()