The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gambia says not yet confirmed cough syrup cause of 70 child deaths

भारतीय दवा से बच्चों की मौत के मामले में गाम्बिया का यू-टर्न, कहा, 'सही कारण का अब तक पता नहीं'

WHO ने गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत को भारत में बने कफ सिरप से जोड़ते हुए उसे खराब क्वालिटी का प्रोडक्ट करार दिया था.

Advertisement
gambia cough syrup 70 child death
गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत का कारण भरतीय कफ सिरप को बताया गया था | प्रतीकात्मक फोटो: आजतक/यूनिसेफ
pic
अभय शर्मा
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 10:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गाम्बिया (Gambia) में कथित रूप से एक भारतीय दवा से 70 बच्चों की मौत के मामले में बड़ा यू-टर्न आया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाम्बिया ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भारत में बनी खांसी की दवा ही बच्चों की मौत का कारण है. वहां की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के एक अधिकारी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अभी तक ये बात साबित नहीं हो पाई है कि खांसी की दवाई की वजह से ही बच्चों की किडनी खराब हुई थीं.

जांच में आखिर क्या पता लगा?

अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक गाम्बिया की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी से जुड़े टीजन जैलो ने सोमवार, 31 अक्टूबर को एक प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान जैलो ने बताया,

Image embed

टीजन जैलो के मुताबिक एजेंसी अब उस दवा के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो मरने वाले हर बच्चे को दी गई हो.

हरियाणा में बनी कफ सिरप को लेकर चेतावनी

बता दें कि बीते कुछ महीनों के दौरान अफ्रीकी देश गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत हो गई. इनकी किडनी में इंफेक्शन की बात सामने आई थी. इन मौतों को भारत में बने एक कफ सिरप से जोड़कर देखा गया. इस कफ सिरप को हरियाणा के सोनीपत में स्थित मेसर्स मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड नाम की कंपनी ने बनाया था. मामला सामने आने के बाद दवा को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी भी जारी की. WHO ने मेडेन फार्मास्यूटिकल द्वारा बनाई गईं 4 दवाओं प्रोमेथाज़ीन ओरल सॉल्यूशन, कोफैक्स मालिन बेबी कफ सिरप, मैकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप को बेहद खराब क्वालिटी वाला मेडिकल प्रोडक्ट बताया था.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बाद गाम्बिया सरकार ने इन चारों कफ सिरप को जानलेवा बताते हुए डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर दिया. इस कैंपेन में लोगों से इस कफ सिरप का इस्तेमाल न करने को कहा गया था. रेड क्रॉस सोसाइटी ने घर जाकर लोगों से इन दवाओं को वापस लिया.

वीडियो : जिन भारतीय कफ सिरप पर सवाल उठ रहे हैं, उनमें क्या मिला हुआ था?

Advertisement

Advertisement

()