कुछ तो लोग कहेंगे. लोगों का काम है कहना. एक भले आदमी की सरकारी नौकरी हजम नहीं करपा रहे हैं. FTII वाले गजेंद्र चौहान हैं न. हां वही, जिन्होंने 7 जनवरी को कुर्सीसंभाली है. स्टूडेंट्स के तमाम बवाल के बावजूद. अब हो ये रहा है कि एक्टर गजेंद्रचौहान की फिल्म 'एनी टाइम मनी' का गाना 'छप्पन छुरी' वाया यू-ट्यूब सोशल मीडियापर दौड़ रहा है. कुछ वेबसाइट वाले कह रहे हैं कि गाना हाल ही में रिलीज हुआ है.लेकिन हम हैं पक्के वाले. गूगल किया तो पता चला. ये गाना बीते साल का है. फिल्म भी2015 की है. लेकिन मुद्दा तो अभी गरम हुआ है. तो बस मजे लेने वाले मजे ले रहे हैं.गजेंद्र चौहान के अलावा फिल्म में शीतल शाह और अवतार गिल भी हैं. चौहान फिल्म मेंनेता बने हैं. और गाने में शराब के नशे में छूमते हुए नजर आते हैं. गाने को देखकरफिल्म को ऑस्कर मिलने की उम्मीद कम ही है. वैसे अब तक इस बारे में कोई नोटिफिकेशनभी जारी नहीं हुआ है. कि इंडिया की तरफ से गजेंद्र चौहान की ये फिल्म ऑस्कर के लिएजाएगी. पर गुरु, आप पॉलिटिक्स में मत पड़ो. गाना देखो. मौज लो.https://www.youtube.com/watch?v=Igw5ZHrcR6A