15 अप्रैल से ऑड-इवेन लौट रहा है. पूरी तैयारियां चल रही हैं पर हमारा ध्यान सिर्फइस बात पर है कि नया क्या होगा इस बार. सरकार जो कह रही है उस हिसाब से ये लगता हैकि पिछली बार जनता को जो परेशानियां हुईं थीं, उनसे बचाने की प्लानिंग पहले ही करली है. दिल्ली से नोएडा और गुरुग्राम को जोड़ने के लिए 3 नए बस रूट बनेंगे. ये उतनेही नए होंगे जितना गुरुग्राम का नाम. तीन नए रूट में एक नोएडा के सेक्टर 62 से एम्स होते हुए धौलाकुआं का होगा. रास्तेमें अस्पताल पड़ता है. डीटीसी वालों से अनुरोध है इसे फैक्ट मानें, मौका नहीं. एकरूट करोल बाग से गुरुग्राम आईएसबीटी होगा, धौलाकुआं होकर और तीसरा द्वारका तरफ सेहोकर उत्तम नगर से गुरुग्राम का होगा. पहले रूट पर 50 बसें चलेंगी, दूसरे पर 37 औरतीसरे पर 28 बसें.एक 'पूछो कार पूल' एप्लीकेशन भी लांच किया है दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपालराय ने. इस एप से 40 हजार ऑटो और टैक्सियां जुड़ी रहेंगी. जिसमें कोई एक दूसरे कानंबर न देख पाएगा. लेकिन 5 किलोमीटर की रेंज के अंदर के लोग कार पूल कर पाएंगे. ऐपका नाम 'पूछो' शायद इसीलिए रखा गया है कि एक दिन ऐप यूज करने के बाद इंटरेस्टेड लोगएक-दूसरे का नंबर पूछते नजर आएंगे.Source- balajigrp555, ये किसी सस्ते साबुन का नाम नहीं है. इतने रूट्स पर डीटीसी की बसें चलती हैं.ऑड- इवेन के दौरान 346 रूटों पर और बसें दौड़ेंगी. रिंग रोड के आसपास के इलाकों सेलोगों को सुविधा के लिहाज से उठाने के लिए 16 शटल चलेंगी.एक छात्र जिसके पापा उसे स्कूल छोड़ गए, पर लेने नहीं लौटे Source- Tumblrइस बार भी महिलाओं को छूट मिलेगी, गाड़ी में अगर बच्चा है और बच्चा स्कूल की ड्रेसमें है तो आपको छूट मिलेगी. ये बात और रही कि जब आप बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौटरहे हैं तो आपका क्या होगा? आप चाहें तो अपना भी टिफिन लेकर स्कूल जा सकते हैं.बच्चा जब तक स्कूल के अंदर है आप बाहर गाड़ी पार्क कर नकमिटनियां खोद सकते हैं.कैंडी क्रश सागा की कई स्टेज क्लियर कर सकते हैं.