आजादी. आजादी. महंगे नेट पैक से आजादी नेटवर्क गिरने से आजादी. जेएनयू वालों को मिलगई है आजादी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सारे 17 हॉस्टल्स में मंडे से मुफ्तवाई-फाई की सर्विस शुरू हो गई है. जेएनयू में इससे पहले लाइब्रेरी में 24 घंटेमुफ्त वाई-फाई मिलता था. अब तमाम जगह मिलेगा. कहते हैं वाई-फाई की सुविधा मिलने सेछात्रों के रिसर्च वर्क और स्किल वर्क में सुधार होगा. जेएनयू वालों की तरफ से हरस्टूडेंट को एक साइबर आईडी मिली है. उसको मोबाइल या लैपटॉप में खोलते ही वाई-फाईकनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी. ये बात इतने ध्यान से क्यों पढ़ रहे हो? पब्लिक जगह मेंवाई-फाई ऐसे ही काम करता है. हमारे कॉलेज में भी ऐसा ही करता था. खास बात ये कि येसर्विस फ्री तो है ही अनलिमिटेड भी है. वहां के छात्रगण ये सर्विस मिलने से बड़े खुशहैं. बाकी ज्यादा क्या लिखें आपके कमेंट्स का अनुमान है और आपके कमेंट्स कीप्रतीक्षा है. जो लिखा और नहीं लिखा गया है. समझ लिया जावे.