तापमान शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस नीचे और 11 घंटे का पैदल सफर. बर्फीले तूफान केसामने आखिरकार जिंदगी ने दम तोड़ दिया. अमेरिका-कनाडा बॉर्डर से एक बेहद दर्दनाकखबर सामने आई है. कनाडा से अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर अमेरिका जाते वक्त 4भारतीयों की मौत हो गई. मृतकों में एक नवजात भी शामिल है. क्या है मामला? ये घटना19 जनवरी की है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान दी गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक,19 जनवरी को सड़क से बर्फ साफ करने वाली गाड़ी के ड्राइवर ने अमेरिकी बॉर्डर परतैनात पुलिस कर्मियों को एक संदिग्ध गाड़ी की जानकारी दी. पुलिस ने जब गाड़ी कोपकड़ा तो उसमें दो भारतीय मौजूद थे. पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी में एक छोटे बच्चेकी जरूरत का सामान मौजदू था, लेकिन गाड़ी में कोई बच्चा नहीं था. अमेरिकी पुलिस नेबॉर्डर के दोनों तरफ अलर्ट जारी किया. खोजबीन के बाद बॉर्डर पर चार शव मिले. चारलोगों का ये परिवार पैदल रास्ता पार करने के दौरान तूफान के बीच बाकी लोगों सेबिछड़ गया था. ये सभी लोग कनाडा के इमरसन से अमेरिका के नॉर्थ डकोटा की तरफ जाने कीकोशिश कर रहे थे. दी गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट में बताया किइस मामले में स्टीव शैंड नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. जो गाड़ी पुलिस नेपकड़ी थी, वो स्टीव की ही थी. आरोप है कि स्टीव ही पूरे ग्रुप को अवैध तरीके सेबॉर्डर पार करा रहा था. विदेश मंत्री ने मांगी जानकारी घटना की जानकारी सामने आनेके बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और कनाडा में मौजूद भारतीयराजदूतों से मामले की जानकारी मांगी.Shocked by the report that 4 Indian nationals, including an infant have losttheir lives at the Canada-US border. Have asked our Ambassadors in the US andCanada to urgently respond to the situation.— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 21, 2022 उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"कनाडा-अमेरिका बॉर्डर पर एक नवजात समेत 4 भारतीयों की मौत एक दर्दनाक घटना है.मैंने अमेरिका और कनाडा में मौजूद भारतीय राजदूतों को घटना के संबंध जरूरी कदमउठाने को कहा है." इस मामले में कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो की भीप्रतिक्रिया आई है. उन्होंने मीडिया से कहा, "ये एक दिल दहलाने वाली घटना है. मानवतस्करों के जाल में फंसकर एक परिवार की दर्दनाक मौत हो गई. हम इस बात की पूरी कोशिशकर रहे हैं कि लोगों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने के रोका जाए." इससे पहले भीअमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गार्डियन की खबर के मुताबिकसाल 2016 में दो लोगों को अपनी उंगलियां गंवानी पड़ी. ये अमेरिका से कनाडा जा रहेथे. ठंड की वजह से उनकी उंगलियां काटनी पड़ीं. इस घटना के कुछ महीने बाद अमेरिकीबॉर्डर पर एक महिला की हाइपोथर्मिया से मौत हो गई थी. हाइपोथर्मिया तब होता है तबभीषण ठंड में बॉडी का तापमान 95 F यानी 35 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है.इसी तरह और भी लोगों को अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर भीषण ठंड की वजह से अपनी जानगंवानी पड़ी है.