27 अगस्त. इंडिया और वेस्ट इंडीज अमरीका में भिड़े पड़े थे. मैच हम एक रन से हारगए. उफ्फ, हार की बात ही नहीं करते हैं. हम बात करते हैं रवि शास्त्री की. पहला टी20 मैच चल रहा था. लोग मैच का स्कोर जानने के लिए नहीं, बल्कि रवि शास्त्री कोलपेटने के लिए ट्विटर पर तैनात से नजर आए. वजहें गिनने बइठो तो तीन खंडों की एकउंगली में गिने जा सकते हैं.1. एक तो शास्त्री जी कुल 18 महीनों के बाद कमेंट्री करते दिखे. वो भी अपने बंगालटाइगर सौरव गांगुली के साथ. ये जग जाहिर है कि शास्त्री और दादा की आपस में बनतीनहीं है. 2. शास्त्री मैच के बाद दांत फाड़ रहे थे. मतलब हंस रहे थे. बतौर कोच अनिल कुंबलेकी ये पहली सीरिज का पहला मैच था, जो इंडिया 1 रन से हार गया.3. धोनी के आउट होने के तुरंत बाद ही शास्त्री जी माइक ले कर पहुंच गए ड्वेन ब्रावोका इंटरव्यू करने. वो ब्रावो ही था, जिसने धोनी को आउट किया था.बस ट्वीटर पर इन्ही तीन केसों पर जिरह कर दी सोशल मीडियाइयों ने. कुछ बोले- कुंबलेके कोच बनने से चिढ़े हुए हैं शास्त्री. और भी बहुत कुछ बोसा है. खुद ही देख लीजिएलोगों ने किस तरह और क्या कहा रवि शास्त्री को... 1. 2. 3. 4. 5. 6. 7. 8. 9. अबइन सवालों का जवाब दो. 1. ठीक है 18 महीने बाद दिखे शास्त्री जी कमेंट्री करते. वोभी दादा के साथ. ऑफिस में तुम्हारी लड़ाई हो गई हो साथ वाले से. और बॉस ने उसी केसाथ प्रोजेक्ट पर काम करने कह दिया. जॉब छोड़ोगे या फिर दूसरी क्लास में पढ़ने वालेबच्चे की तरह मिम-मियाते हुए बॉस को बोलेगो, 'सर मेरा फलाने के साथ झगड़ा है मैंउसके साथ काम नहीं करूंगा?' 2. मैच के बाद हंस रहे थे रवि शास्त्री. तो क्या मातममनाते. या फिर देवदास बन जाते. इंडिया भले ही मैच हार गई लेकिन उसने करोड़ों फैन्सका दिल जीत लिया. हंसने से खून बढ़ता है, क्या गलत किए रवि. 3. धोनी के आउट होते हीब्रावो का इंटरव्यू शास्त्री ने लिया. तो क्या धोनी से रवि शास्त्री को पूछना चाहिएथा, आप आउट हो गए, कैसा लग रहा है आपको? सब जानते हैं धोनी एक अच्छे फीनिशर हैं.उनको आउट करना वाकई में एक अचीवमेंट जैसा है. इस नाते अगर उन्होंने ब्रावो से बातकर ली तो क्या बुरा किया.