टेनिस में मैच फिक्सिंग, नंबर 1 जोकोविच को मिला था ऑफर
आठ खिलाड़ी तो ऐसे हैं जो अभी चल रहा ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट में फिक्सिंग सुनी थी. कल ही अजित चंदीला पर जिंदगी भर का बैन लगाया है BCCI ने. लेकिन अब टेनिस से भी फिक्सिंग की न्यूज आ रही है. और हद्द ये भाईसाब कि किसी ने कोई एक्शन न लिया. बीबीसी और बजफीड वालों ने जांच पड़ताल कर चीजें खोजी हैं, उसी में ये सब बातें आई हैं.वो भी ऐसे मौके पर सोमवार को ही ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ है. फाइल लीक हुईं तब पता चला कि अथॉरिटीज कैसे चुप्पी मारे बैठी थीं.
बीबीसी और बजफीड की माने तो पिछले 10 साल में टॉप 50 में से 16 खिलाड़ी मैच फिक्सिंग से जुड़े थे. और पैसे ले-लेकर हारा करते थे.कुछ ऐसे भी थे जो ग्रैंडस्लैम जीत चुके थे लेकिन किसी पर एक्शन न हुआ और धड़ल्ले से खेलते रहे. जोकोविक को जो ऑफर आया था वो 2 लाख डॉलर का था. जोकोविच तो सीधे मना कर दिए पर बाकी के खिलाड़ियों को होटल के कमरे में घुस- घुस अप्रोच किया जाता था.

