चुंबक देखकर मन ललचाता है? हमारा हमेशा से ललचाता था. फिर मानो कोई आदमी ही चुंबकबन जाए तो? उसे मैग्नेटो कहेंगे. जैसा एक्स मेन में था माइकल फैसबेंडर. वो धातु कीकोई भी चीज अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकता है. ये रही फिल्म की बात पर अब मानो किऐसा असल जिंदगी में हो जाए? उसे भी म्यूटेंट कहोगे? एक बोस्नियन लड़का है. पांच सालका उसमें ये सुपरपावर्स हैं. उसका नाम है एरमन डेलिक. ग्रेसेनिका के मेलेसिकी मेंरहता है. एक वीडियो वायरल हुआ उसका जिसमें दिखता है कि उसकी पीठ और पेट में धातु कीचीजें चिपकती जा रही हैं. ये वीडियो उसी के परिवार ने बनाया और पोस्ट किया. जब येलोग बालक को डॉक्टर के पास दिखाने ले गए तो उसने कहा सब सही है. लड़के में कोई खामीकोई गड़बड़ी नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=BgZ5Nq72HGU एक्समैन वालेवुल्वरीन की लास्ट फिल्म आ रही है, लोगन. उसमें दिखाए हैं कि सब म्यूटेंट मर गएहैं. इस लड़के को देख लगता है नहीं, प्रोफेसर जेवियर की स्कूल के लिए एक स्टूडेंटबाकी है. और एक बात तो हम दावे से कह सकते हैं ये लड़का अगर हॉलीवुड में होता है तोVFX वालों की नौकरी खा जाता. स्पेशल इफेक्ट्स की जरूरत ही कहां पड़ती.--------------------------------------------------------------------------------लास्ट वुल्वरीन फिल्म का ट्रेलर आ गया है और ये अब तक की बेस्ट फिल्म है!लोगन के पोस्टर से 'वुल्वरिन' के बारे में क्या पता चलता है?