आ गया श्रद्धा और टाइगर की फिल्म 'बागी' का पहला पोस्टर
1990 में आई सलमान की फिल्म 'बागी' का रीमेक है ये फिल्म, हम पूरी कहानी लिख दिए हैं.
Advertisement

Source - Twitter
1990 में सलमान खान की एक फिल्म आई थी. नाम था बागी. सलमान के साथ थीं नगमा. 3 करोड़ की पिच्चर और 4 करोड़ कमाई थी. उसी का रीमेक आ रहा है. हीरो है रबर वाला लड़का टाइगर श्रॉफ. हीरोइन श्रद्धा कपूर. आज पहला पोस्टर आया है. श्रद्धा कैसी लग रही हैं, हम न बताएंगे, हम ब्लश कर रहे हैं. टाइगर ऐसे लग रहे हैं जैसे अमचूर से रगड़ा तांबा. पिछली फिल्म में शक्ति कपूर थे इस वाली में उनकी बिटिया है.
https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/707410134469730304
सलमान वाली बागी की कहानी
सलमान खान माने साजन एक आर्मी वाले का बेटा है. एक बस में एक लड़की को देखता है. इश्क जैसा कुछ हो जाता है. वहां से वापिस कॉलेज आ जाता है. लड़की से दोबारा मिलने की बात धरी रह जाती है. फिर एक दिन अपने कॉलेज वाले दोस्तों के साथ मुंबई के एक रेड लाईट एरिया में जाता है. ये कहकर कि वो खुद कुछ नहीं करेगा. वहां उसको पारो मिलती है. कुछ लोग उसे जबरन प्रोस्टीट्यूशन में लगाना चाहते हैं. वो तैयार नहीं होती. साजन उसे बचाता है. पारो वही लड़की है, काजल. जो उसे बस में मिली थी. उसके मम्मी-पापा नहीं रहे तो उसे ये दिन देखने पड़ रहे हैं.
इसके बाद भी मिलना चालू रखता है. दोनों को प्यार हो जाता है. पारो रेड लाईट एरिया में रहती है. साजन वहीं जाकर मिलता है. पर कुछ करता नहीं. फिर रेस्क्यू. लड़के के दोस्त लड़की को बचाते हैं. साजन अपने मिलिट्री वाले पापा के पास शादी की परमीशन लेने जाता है. परमीशन नहीं मिलती.
https://www.youtube.com/watch?v=TARJEwsQnoI
लड़का-लड़की दोनों फरार हो जाते हैं. ऊटी पहुंचते हैं. काजल के दादा-दादी के पास शादी करने. वहां शादी के पहले पुलिस वाले आ जाते हैं. शादी कैंसिल बैक टू मुंबई. मुंबई में आकर फाईट. ढिशुम-ढिशुम. बागी-बागी. इश्क में बागी. जिंदगी से जंग टाइप्स. फिर अहो सलमान. फिल्म खत्म.कैसा लगा? अच्छा लगता है.
https://youtu.be/3-U6IQiccKM

.webp?width=60)

