ओशंस ट्रिलजी के बारे में एक एवरेज सिनेप्रेमी थोड़ा बहुत जानता ही है. 2001 मेंOcean's Eleven आई थी, ये साल 1960 में इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक थी. इसकेनिर्देशक स्टीवन सोडरबर्ग हुए थे. तीन साल बाद Ocean's Twelve आई फिर तीन बादOcean's Thirteen आई. ये भी पता ही होगा कि कहानियां चोरी और कैसीनो के इर्द-गिर्दघूमती थीं. तब की फिल्मों में बड़े-बड़े नाम थे, जैसे जॉर्ज क्लूनी, ब्रैड पिट, मैटडैमन और जूलिया राबर्ट्स.https://twitter.com/wbpictures/status/826037267495948289 इस बार की फिल्म का नामओशंस एट है. पहला लुक आ गया है. जितना दिख रहा है, फिल्म में सभी महिलाएं हैं.महिलाओं के नाम सुनिए. ऐन हैथवे, हेलेना बॉनहैम कार्टर, मिंडी कालिंग, केटब्लैंचेट, सारा पॉलसन, रिहाना, ऑक्वाफिना और उनकी सरदारनी सैंड्रा बुलॉक. इंटरनेटपर चलती ख़बरों की मानें तो इनका किरदार फिल्म में जॉर्ज क्लूनी की बहन का होगा.न्यूयॉर्क के सबवे में सफ़र करती इन महिलाओं का लक्ष्य वही है, जैसा इससे पहले कीफिल्मों में हुआ करता था. सेंचुरी की सबसे बड़ी ठगी करना. आठ जून को फिल्म रिलीजहोनी है. इस दफा डायरेक्टर गैरी रॉस हैं. मौक़ा है तो ओशंस इलेवेन का ट्रेलर देखिए.https://www.youtube.com/watch?v=imm6OR605UI ओशंस ट्वेल्व का भीhttps://www.youtube.com/watch?v=TSKzL-8RHuw ओशंस थर्टीन का भी https://www.youtube.com/watch?v=L-EyG12LxME--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें 2017 के 'राजा बाबू' को देखने के लिए तैयार हो जाइए