The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • fire on stage in sister wedding brother rescue viral

बहन की शादी में स्टेज पर आग लगी, भाई भागकर आया और अपने ब्लेजर से बुझा दी!

'ऐसा भाई सबको मिले'

Advertisement
Brother sister Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 12:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शादियों के सीजन में एक के बाद एक हटके वीडियोज (Social Media Viral Videos) सामने आते रहते हैं. लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ करते हैं. कई बार ऐसा करना उनके लिए खतरनाक भी साबित होता है. हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में पटाखे वाली बंदूक से फोटो खिंचवा रही थी कि अचानक उसमें आग लगने से उसका मुंह जल गया था. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक दूसरा वीडियो वायरल (Social Media Viral Videos) हो रहा है. इसमें एक भाई ने बहन की शादी में बड़ी ही दिलेरी वाला काम किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक लड़की की शादी हो रही है. इस शादी में दुल्हा-दुल्हन का फोटोशूट चल रहा है. वर-वधू एक-दूसरे के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं. तभी पीछे लगे स्टेज पर आग लग जाती है. आग लगते ही दुल्हन घबरा जाती है. फिर एक लड़का आता है, अपना ब्लेजर उतारता है और आग बुझाता है. वीडियो 25 मार्च को प्रिया शर्मा नाम की यूजर ने शेयर किया. साथ में लिखा कि सभी सुरक्षित हैं. मेरे भाई देव का शुक्रिया.' देखें ये वायरल वीडियो...

Image embed

इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. लोग कह रहे हैं कि हर लड़की के जीवन में ऐसा एक भाई होना चाहिए.' किसी ने लिखा कि भाई ऐसा हो तो किसी भी बात की कोई टेंसन नहीं होती है.' एक ने लिखा कि भाई के साथ-साथ दूल्हे की भी दाद देनी होगी जो उसने अपनी होने वाली दुल्हन को आग से  दूर किया.' कुल मिलाकर लोगों को तो भाई की ये दिलेरी पसंद आ रही है और वे इसे लेकर अल-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रणवीर इलाहाबादिया पॉडकास्ट में नॉडिंग करते हुए मीम बने, डार्क मीमर्स को ऐसा जवाब दिया | Social List

Advertisement

Advertisement

()