The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • final trailer of X-Men apocalypse released, film scheduled to be out on May 27

एक्स मेन का मतलब वोल्वरीन ही होता है!

अरे ओ एपोकेलिप्स! हम आ रहे हैं हम! वोल्वरीन. तोहरे बाप!

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
26 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016, 07:09 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
नए और पुराने देवताओं से हाथ जोड़कर और सर उठाकर भी अगर मैंने ये माना होता तो शायद ही मिलता. ठीक जिस वक़्त एक्स मेन एपोकैलिप्स के ट्रेलर ने हमें पकाना शुरू किया उसी वक़्त एडमेंटियम के वो तीन पंजे स्क्रीन पर नजर आ गए. आपको कभी इश्क़ हुआ हो तो शुरूआती दौर याद कीजिएगा, क्रश को देखते ही हथेलियों में पसीना आ जाता है. वही हुआ जब एक्स-मेन एपोकैलिप्स के आखिरी ट्रेलर में वोल्वेरिन के पंजे दिखे. बड़े दिन से बहस चल रही थी ह्यू जैकमैन इस फ़िल्म में हैं या नहीं. IMDb ने भी कास्ट में उनका नाम पहले रखा फिर हटा दिया, कन्फ्यूजन इसलिए भी था. बीच में बातें आईं कि वोल्वेरिन के लिए चमड़े का एक बैग तैयार कराया गया है, बाद में उसे नकार भी दिया गया. माने पूरा कन्फ्यूजन था.ह्यू जैकमैन के फैन ये कहने लगे थे कि वोल्वेरिन को नही दिखा रहे क्योंकि ब्रायन साबित करना चाहते हैं, एक्समेन मतलब लोगन बस नहीं होता. लेकिन नहीं, अब साफ़ है अपना लोगनवा इस फ़िल्म में है. सीन में सिर्फ इत्ता दिखता है कि स्ट्राइकर के बन्दूकिए शायद जेवियर्स की पाठशाला में प्रवेश कर रहे हैं और सामने नजर आते हैं बड़े पापा, अपने बाएं हाथ के नाखून खोलते. बाकी किसी की बात न कीजिए, सबको पता था क्विक सिल्वर किसका बेटा है, ट्रेलर में बताकर कोई राज नहीं खोला है. वो लड़की जिसका नाम नाम क्या तो मैकगैरट है, वही पुलिस वाली जिसने जेवियर को अपाहिज बना दिया था, उसने कसम खा रखी है चार हॉर्समैन दोहरा-दोहरा के हमें सारी बाइबिल ही पढ़ा देगी. ट्रेलर में जो है आप पहले भी देख चुके हैं, पिरामिड तो इतनी बार कि लगने लगा है मैं खुद मैसोपोटामिया सभ्यता से आया हूं, शेष मिस्टीक संभाल लेगी, फ़िल्म का इंतजार कीजिए. ट्रेलर देखिए   https://www.youtube.com/watch?v=Jer8XjMrUB4

Advertisement

Advertisement

()