दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए भिड़ीं दो महिलाएं, एक ने मिर्च स्प्रे छिड़क दिया!
कोच की सवारियां खांसने लगीं

देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो इसलिए बनाई गई थी कि लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले और वे कहीं आने-जाने का काम वक्त पर कर सकें. हालांकि आजकल मेट्रो से जैसे वीडियो (Delhi Metro Viral Videos) सामने आ रहे हैं. वो मेट्रो कोच कम और बिग बॉस का घर ज्यादा लग रहा है. कभी बिकिनी पहनकर ट्रैवल करने का तो कभी मेट्रो में ही किस करने का वीडियो सामने आते रहते हैं. दो दिन पहले ही दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहनी लड़की का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक लड़की ने ऐसे कपड़े पहने थे जिसे देख हर कोई चौंक गया था. अगर आपने वो खबर ना पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब दिल्ली मेट्रो से एक नया वीडियो सामने आया है.
इसमें दो महिलाओं के बीच सीट के लिए लड़ाई हो रही है. दोनों महिलाएं आपस में लड़-झगड़ रही हैं. पहले तो लगता है कि मामला केवल बातचीत पर ही सुलझ जाएगा लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि वीडियो वायरल हो गया. सीट के लिए लड़ रही दो महिलाओं में से एक महिला ने दूसरी पर सेल्फ डिफेंस पेपर स्प्रे ही छिड़क दिया. इसके बाद कोच में बैठे सभी यात्री खांसने लगे. सबकी आंखों में जलन सी होने लगी. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं दोनों से शांत होने के लिए कहती हैं. एक महिला थोड़ी शांत भी रहती है लेकिन दूसरी तो एकदम लड़ने के मूड में है. वीडियो कब और कहां का और किस लाइन का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. कमेंट में लोगों ने बताया कि वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है. वीडियो देख लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कह रहे हैं कि इससे तो बड़ा हादसा हो सकता था.' कुल मिलाकर लोग तो इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने SBI के कामकाज पर सवाल उठाए लोगों ने Flying Beast को दुःख गिनाए

.webp?width=60)

