बिकिनी में दिल्ली मेट्रो का सफर करने वाली लड़की का पता चला, उर्फी जावेद पर क्या बोल दिया?
DMRC ने शिष्टाचार दिखाने को कहा तो लड़की ने पलटवार कर दिल्ली मेट्रो का जरूरी नियम याद दिला दिया.

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं तो बिकिनी पहन कर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली लड़की का वीडियो अब तक आंखों के सामने से गुजर ही गया होगा. वीडियो वायरल होने के साथ-साथ सामाजिक बहस का मुद्दा भी बन गया है. सोशल मीडिया दो धड़े में बंटा गया है. कई लोगों ने लड़की को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना शुरू कर दिया है. इन लोगों ने लड़की के पहनावे की तुलना एक्टर और मॉडल उर्फी जावेद से की है जो अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं कुछ लोगों ने पुरुषों की ड्रेसिंग स्टाइल के हवाले से लड़की की आलोचना करने वालों पर 'दोहरापन' दिखाने का आरोप लगाया है.
लोगों ने क्या कहा?पत्रकार दीपिका नारायण भारद्वाज ने ट्विटर पर लड़की की कई फोटो शेयर करते हुए लिखा,
बरखा त्रेहन नाम की एक महिला ने लिखा,
भरत सिंह दिवाकर नाम के एक यूजर ने दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए लिखा,
वहीं, ट्विटर पर "लिबरल एंड एथीस्ट अभिलाषा" नाम की एक यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,
इंस्टाग्राम पर भी एक यूजर ने उसे एक बहादुर लड़की बताया. इसी तरह सोशल मीडिया अलग-अलग विचारों से बंटा हुआ है. लेकिन ये लड़की है कौन?
वायरल लड़की कौन?वीडियो में दिख रही लड़की का नाम ऋदम चनाना है. उन्होंने कहा है कि यह उनकी आजादी है कि वो क्या पहनना चाहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि लोग उन्हें मैसेज करके पूछ रहे हैं कि क्या ‘वो मेट्रो वाली लड़की तुम ही हो’. इसके जवाब में चनाना उन्हें बताती हैं, "हां ये मैं ही हूं."
इंडिया टुडे से बातचीत में चनाना ने कहा कि वो ये पब्लिसिटी स्टंट के लिए या फेमस होने के लिए नहीं कर रही हैं. उन्हें कोई परवाह नहीं कि लोग क्या कहते हैं. ये पूछने पर कि क्या उन्होंने ये सब उर्फी जावेद से प्रेरित होकर किया, चनाना ने कहा,
चनाना ने कहा कि उनके परिवार वाले भी उनकी पसंद से खुश नहीं हैं. पड़ोसियों से उसे लगातार धमकी मिलती है, लेकिन वो इसकी परवाह नहीं करतीं.
दिल्ली मेट्रो ने क्या कहा?वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) का भी बयान आया है. उसने कहा है,
हालांकि DMRC ने आगे यह भी लिखा कि यात्रा के दौरान पसंद के कपड़े पहनना किसी का व्यक्तिगत मामला है. और यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वे जिम्मेदार तरीके से अपना बर्ताव रखें.
दिल्ली मेट्रो के बयान पर चनाना ने भी जवाब दिया. उसने इंडिया टुडे से कहा कि यह अजीब है कि दिल्ली मेट्रो अपने ही नियम को भूल गई कि ट्रेन के भीतर वीडियोग्राफी मना है. अगर उन्हें मेरे कपड़े पहनने पर आपत्ति है, तो उन्हें वीडियो बनाने वालों से भी आपत्ति होनी चाहिए.
वीडियो: चेतन भगत ने उर्फी को भटकाने वाला बताया, एक्ट्रेस ने चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर MeToo की बात कह दी

.webp?width=60)

