The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Farmers protest : People booked under attempt to murder for dumping cow dung at BJP leaders house

बीजेपी नेता के घर के गेट पर गोबर गिराने वाले प्रदर्शनकारियों पर हत्या के प्रयास का केस हो गया

होशियारपुर की घटना पर FIR के बाद किसान नेताओं ने क्या कहा?

Advertisement
pic
4 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2021, 04:12 AM IST)
Punjab
पंजाब में किसान आंदोलनकारियों ने बीजेपी नेता के घर के बाहर गोबर डाल दिया था. इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पंजाब का होशियारपुर. यहां कृषि कानूनों के विरोध में कुछ लोगों ने एक बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर का ढेर लगा दिया था. अब गोबर का ढेर लगाने के लिए इन लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय SIT का भी गठन हुआ है.  किसने शिकायत की? भाजपा के ज़िला सचिव सुरिंदर पाल सिंह भट्टी ने. तीक्ष्ण सूद के क़रीबी भी कहे जाते हैं. उन्होंने कहा है कि 1 जनवरी को वे तीक्ष्ण सूद से मिलने जा रहे थे. तभी एक सिख 15-20 हथियारबंद लोगों के साथ ट्रैक्टर से आया. उसने गाय के गोबर से भरी हुई ट्रॉली पलट दी. भट्टी ने दावा किया है कि उन लोगों ने तीक्ष्ण सूद पर हमला करने की कोशिश की, ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की. दूसरी तरफ़ भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों पर से मुक़दमे वापिस लिए जाएं. इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, उन्होंने 7 जनवरी को जालंधर की सड़कों को बंद करने की धमकी भी दी है. साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो वे होशियारपुर की घटना दोहरायेंगे. वही, घर के बाहर गोबर डाले जाने की घटना के बाद तीक्ष्ण सूद ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राय बहादुर जोधामल रोड पर धरना दिया था. उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पंजाब बीजेपी के प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने भी इस हरकत की निंदा की. उन्होंने इसे एक सुनियोजित हमला करार दिया. उनका कहना था कि किसानों की आड़ में कुछ अवांछनीय तत्वों ने सूद के घर पर हमला किया. इन लोगों का इरादा राज्य की शांति व्यवस्था और भाईचारे को बिगाड़ना था. ख़बरों के मुताबिक, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और इसे गंभीर माना है. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों के कारण किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन का नाम खराब होगा, इसके मकसद को भी नुकसान पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कानून को अपने हाथ में नहीं लिया जाना चाहिए.

Advertisement

Advertisement

()