कई साल पहले पेशावर के एक शरणार्थी शिविर में नेशनल ज्योग्राफिक के फोटोग्राफरस्टीव मकरी ने एक बच्ची की फोटो ली थी. 1985 में मैगजीन में ये फोटो छपी थी. उन परबाद में डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी, वो खूब फेमस हुईं और लोग उनको 'अफगान वॉर कीमोनालीसा' कहने लगे. अफगान गर्ल के नाम से ये खूब चर्चित भी हुईं. नीली आंखों वालीवो फोटो जाने कितनी बार देखी गई.https://twitter.com/JavedAzizKhan/status/791167118230294528 तो बारह साल की उसबच्ची का नाम था शरबत गुल. मकरी को तब ये नहीं पता था. 2002 में वो एक बार फिर लड़कीकी तलाश करते हुए अफगानिस्तान गए, जहां उसका पता लगा. वो लड़की फिर ख़बरों में है.क्योंकि पकड़ी गई है. किस मामले में? फर्जी आईडी रखने के मामले में. पाकिस्तान कीफेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पेशावर से उनको पकड़ा है. पाकिस्तान के पेपर बतातेहैं उन पर नेशनल आईडेंटिटी कार्ड बनाने की कम्प्यूटर वाली प्रॉसेस में घपला करने काआरोप लगा है. दरअसल 'अफगान गर्ल' के नाम से फेमस शरबत गुल, फर्जी आईडी के साथपाकिस्तान में रहती थीं. शरबत ने अप्रैल 2014 में पेशावर में शरबत बीवी के नाम सेआईडी के लिए अप्लाई भी किया था. तब से पाकिस्तान की एफआईए गुल इस सबकी जांच कर रहीथी.