पड़ताल: अशोक गहलोत के 'पानी से बिजली निकाल लेने पर क्या बचेगा' वाले वीडियो की सच्चाई!
रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून

दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे लोगों ने इंटरनेट का स्वागत यह कहते हुए किया था कि यह सूचनाओं की जमींदारी को खत्म कर देगा. एक हद तक इंटरनेट ने यह काम किया भी. जिस चीज को पढने के लिए आपको लाइब्रेरी के चक्कर लगाने पड़ते, वो फिलहाल आपको एक एक क्लिक पर मिल जा रही है. लेकिन एक दिक्कत है. इंटरनेट और ख़ासतौर पर सोशल मीडिया अफवाह और गलत जानकारी का अड्डा बन गया है.
शूल फिक्चर देखी है आपने. उसमें बाहुबली विधायक बच्चू यादव (सयाजी शिंदे) विधानसभा में बांध बनाकर बिजली पैदा करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहता है-
"बिजली बनाने के चक्कर में किसानों का नुकसान ना करें. हमारा राज किसानों का राज है. वैसे भी उनके खेत में साबुत पानी नहीं पहुंचता है और जो पहुंचता है, उसमें से भी आप बिजली निकाल लेंगे तो फसल क्या ख़ाक होगी."
सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत बांध से बिजली बनाने को लेकर शूल फिल्म जैसे तर्क देते दिखाई दे रहे हैं. यह एक क्रॉप किया मतलब काटा गया वीडियो है. जिसमें पूरी बात न होकर बीच के 16 सेकंड काटे गए हैं. इस वीडियो के बाद ट्विटर पर #ScientistGehlot ट्रेंड करने लगा.
क्या है सच्चाई?
दरअसल यह वीडियो आल इंडिया कांग्रेस कमिटी की एक प्रेस कांफ्रेंस का है. इसमें अशोक गहलोत नरेंद्र मोदी सरकार पर हर गांव में बिजली पहुंचाने के दावे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे थे. अपने बयान में वो कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है. आजादी के समय सभी 5,82,000 गांव अंधेरे में थे. वहां किसने बिजली पहुंचाई. वो बांध से बिजली बनाने के लेकर अतीत में हुए भ्रामक प्रचार को याद दिलवाते हुए कहते हैं-"मुझे याद है बचपन में जब जनसंघ हुआ करता था. भाखड़ा डैम बना था तब. यही जनसंघ वाले घूम-घूमकर प्रचार करते थे. पंडित नेहरू का दिमाग खाराब हुआ है. यह बांध बना रहा है. उसमें बिजलीघर बनाएगा. जब पानी में से बिजली निकल जाएगी तो उसकी ताकत ही खत्म हो जाएगी. आपके खेतों में वो पानी काम क्या आएगा."
देखिए पूरा वीडियो
एक बयान को गलत जगह से काटकर ऐसे फैला दिया जाता है झूठएक बयान को गलत जगह से काटकर ऐसे फैला दिया जाता है झूठ Posted by The Lallantop on Tuesday, June 5, 2018
यह भी पढ़ें पड़ताल: 'मोदी और दंगे' विषय पर हो रहे इस सेमिनार का सच क्या है? क्या अशोक गहलोत राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में पिछड़ चुके हैं? पड़ताल : क्या मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक विश्व बैंक से एक रुपये का भी कर्ज नहीं लिया? पड़ताल: कम रहस्यमयी नहीं है ये पेट्रोल का बिल, जो पहली नज़र में फेक लग रहा था

