वी.एल.बी. जानकीअम्मल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस नाम का कोई कॉलेज है. कोयंबटूर मेंहै. वहां की एक तस्वीर आजकल वायरल हो रखी है. उसमें लिखा है टोंडी टुन्नई नाम केहमारे लेक्चरर के साथ लड़कों ने बदमाशी कर दी है. ऊटपटांगी लड़कों ने सुतली बम रखदिया था, बाथरूम में. अब हम मजबूर हैं अब हमको टॉयलेट में CCTV कैमरे लगाने पड़ेहैं, स्टूडेंट्स अपनी प्राइवेसी के लिए इंट्रेंस पर रखी फ्री लुंगी ले सकते हैं.डेट डली थी, 24 जनवरी 2017 की. प्रिंसिपल वगैरह ने अपने साइन की चिड़िया भी बिठा रखीथी. कॉलेज का किस्सा व्हाट्सएप विश्वविद्यालय तक जा पहुंचा. बार-बार हम तक मैसेजआने लगे. ये बड़ा अजीब था, सोचो कोई टॉयलेट में सीसीटीवी लगवा दे हमारा तो सूसू ही नउतरे. सारा टाइम हम कैमरा और कैमरा हमको देखता रहे. मतलब तकनीक-वकनीक ठीक है,सुरक्षा होनी चाहिए, पर ऐसी भी सुरक्षा क्या कि आदमी खुलकर हल्का भी न हो सके.चिंतातुर होकर हमने खबर का आगा पीछा खोजना चाहा. चुहिया निकल आई. फोटोशॉप है ये तो.असल किस्सा कुछ और ही है. दरअसल 24 तारीख को ये सर्कुलर निकला था कि उसमें जो लिखाथा, उसका मतलब ये कि आयात वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स खराब होती हैं, आप लोग जागरूक हैं.बाहर की सॉफ्ट ड्रिंक्स जो हैं, वो अब यहां सर्व न होंगी. उसकी जगह ताजा जूस मिलाकरेगा. बस किसी ने इसी सर्कुलर पर हाथ आजमा कर अपने हिस्से का नया सर्कुलर बनालिया. असली सर्कुलर ये था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कॉलेज के इस फैसले की तारीफभी की थी. और शायद कुछ लोगों को ये पसंद न आया हो कि कॉलेज में सॉफ्ट ड्रिंक्स नहींमिलेंगी. तो उनने विरोध का ये तरीका अपनाया कि पूरे आदेश की ही खिल्ली उड़ा दी. वैसेमजेदार था ;) लेकिन वी.एल.बी. वालों को खुश होना चाहिए. लड़के उनके लायक हैं. कॉलेजआर्ट्स एंड साइंस का है, फर्जी ही सही बच्चों ने आर्ट को साइंस के जरिये क्रिएटिवबनाकर मौज ले ली.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़िए.जो रिपब्लिक डे के गेस्ट हैं, उनके प्लेन को अंदर से देखा है? आंखें फटी रह जाएंगीबहुत हुई बकैती जानिए कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा