फेसबुक पर नया झूठ फैला है कि सारी अपडेट्स पब्लिक हो जाएंगी
लोग एक अपडेट शेयर कर सोच रहे हैं कि वो अपनी प्राइवेसी बचा रहे हैं जबकि वो अफवाह फैला रहे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अच्छा अभी-अभी एक नया स्यापा बगरा है देखा? लोग लंबा-लंबा अपडेट कर रहे हैं. कह रहे हैं फेसबुक कल को सारी फोटोज और पोस्ट पब्लिक कर देगा. सारे मैसेज और फोटोज जो डिलीट भी कर दी हैं पब्लिक कर देगा. इसके बाद एक लंबा सा अपडेट होता है. एक कानून का हवाला होता है. और ऐसी घोषणा होती है कि हम अपनी चीजें पब्लिक करने से मना कर रहे हैं. बाकी सारे भी कर दो. शेयर न करो. कॉपी-पेस्ट करो. फिर तुम्हारी चीजें पब्लिक न होंगी. लिखा रहता है.
All your posts can become public tomorrow . Even the messages that have been deleted or the photos not allowed. Better safe than sorry! After all, it does not cost anything. this is change in Facebook's privacy policy. I do not give Facebook or any entities associated with Facebook permission to use my pictures, information, messages or posts, both past and future. By this statement, I give notice to Facebook it is strictly forbidden to disclose, copy, distribute, or take any other action against me based on this profile and/or its contents. The content of this profile is private and confidential information. The violation of privacy can be punished by law (UCC 1-308- 1 1 308-103 and the Rome Statute). NOTE: Facebook is now a public entity. All members must post a note like this. If you prefer, you can copy and paste this version. If you do not publish a statement at least once it will be tactically allowing the use of your photos, as well as the information contained in the profile status updates. DO NOT SHARE. You MUST copy and paste.एक बात बता दें. UCC 1-308- 1 1 308-103 और Rome Statute सर्च करना. पता लगेगा आज से चार साल पहले भी यही चल रहा था. दो साल पहले भी और अब भी. फेसबुक को कहीं कुछ नहीं हो रहा. कोई तुम्हारे मैसेज पब्लिक न करेगा. और एक बात बताएं आपको क्या लगता है. आप फेसबुक पर अपडेट करेंगे और फेसबुक नीतियां बदल लेगा. मने सीरियसली यार एक बात बताओ. जकरबर्ग वहां बैठा तुम्हारा स्टेटस पढ़ रहा होगा. और डर जाएगा कि तुमने उसे किसी कानून का आर्टिकल बता डराया है. और जिस-जिसने अपडेट किया है. उसका न बदलेगा. बाकी सबकी अपडेट पब्लिक कर देगा. प्राइवेसी सेटिंग में जाओ. सारी अपडेट ओनली मी कल्लो. कोई न देख पाएगा. ये स्टेटस चेंपकर कोई फायदा न होगा.

.webp?width=60)

