The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Etawah UP Police constables two year old child died alleges on department

सिपाही के 2 साल के बच्चे की मौत, शव लेकर SSP ऑफिस पहुंचा, बोला- 'छुट्टी मिलती तो ये नहीं होता'

सिपाही ने कहा कि 7 जनवरी से वो एसपी से छुट्टी की मांग कर रहा था.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2023, 11:54 PM IST)
Etawah Constable child death
बच्चे के शव के साथ परिवार के लोग और सिपाही सोनू चौधरी (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक पुलिस कॉन्स्टेबल के दो साल के बच्चे की मौत हो गई. 11 जनवरी को घर के सामने ही एक नाली के गड्ढे में गिरने से बच्चे की जान गई. इसके बाद कॉन्स्टेबल बच्चे की डेड बॉडी लेकर SSP ऑफिस पहुंच गया. कॉन्स्टेबल का आरोप है कि वह पुलिस विभाग से पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी मांग रहा था लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली. उसने कहा कि विभाग उसे छुट्टी नहीं देने का कारण बताए.

आज तक से जुड़े अमित तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की एकता कॉलोनी का है. सीनियर अधिकारियों पर आरोप लगाने वाले कॉन्स्टेबल का नाम सोनू चौधरी है. वह पुलिस लाइन में तैनात है. 11 जनवरी की सुबह जब वो ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, उसी समय उनका दो साल का बेटा घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में पहुंच गया. मोहल्ले वालों ने बच्चे को काफी देर तक ढूंढा. आखिर में बच्चा उसी गड्ढे के पानी में मृत मिला. इसके बाद डिपार्टमेंट से नाराज सोनू बच्चे के शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया.

'छुट्टी की मांग गलत तो बर्खास्त कर दें'

कॉन्स्टेबल सोनू चौधरी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो सीनियर अधिकारी से छुट्टी मंजूर नहीं करने पर सवाल पूछ रहा है. उसने एसएसपी से कहा कि वो छुट्टी की मांग की जांच करा लें अगर गलत पाया गया तो उसे बर्खास्त कर दें.

वीडियो में सोनू एसएसपी से कह रहा है, 

"अगर मैंने छुट्टी का कारण गलत लिखा है तो आप मेरी जांच कराइये. लेकिन जब मैंने सही कारण लिखकर दिया तो आपने मुझे छुट्टी क्यों नहीं दी. मुझे सिर्फ इतना बताइये. मेरा भाई आर्मी में था उसकी भी मौत हो चुकी है. मैं अपने घर में अकेला हूं. अब मैं इस नौकरी और संपत्ति का क्या करूंगा?"

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू एकता कॉलोनी में किराए पर रहता है. उसकी पत्नी करीब 15 दिनों से बीमार चल रही है. पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिए ही वो छुट्टी मांग रहा था. सोनू का कहना है कि उसने 7 जनवरी को छुट्टी के लिए एसपी सिटी को आवेदन दिया था. लेकिन मंजूर नहीं हुई. एसएसपी ऑफिस में उसने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसे छुट्टी मिल जाती तो यह घटना नहीं होती.

वीडियो में भी वो बता रहा है कि कई जगहों से फॉरवर्ड कराने के बाद भी एसपी ने उसे छुट्टी नहीं दी. मामला बढ़ने के बाद एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

यूपी पुलिस के बंदूक वाले वायरल वीडियो पर जवाब बंदूक के साथ दिया गया है

Advertisement

Advertisement

()