याद है ISIS ने कुछ वक़्त पहले 39 इंडियंस को किडनैप कर लिया था. सुषमा स्वराज नेपिछले महीने कहा था कि वो सब जिंदा हैं और मोसुल में हैं. लेकिन बात उन 39 की नहीं,उनमें से एक बचकर भाग आया था उसकी. उसे पंजाब पुलिस ने धर लिया है. उसका नाम हरजीतमसीह है. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक़ उस पर धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट लगा है.वही बाकी के 39 को इराक ले गया था. और खुद बचकर भाग आया. इसी ने एक बार ये कहा थाकि आतंकियों ने बाकी सब को मार डाला है. जो लोग अगवा हुए थे उनकी फैमिली वालों नेइसके खिलाफ शिकायत की थी.