एलन मस्क ने ऐसा क्या कर दिया कि ट्विटर की ही लीगल टीम ने नोटिस दे दिया?
एलन मस्क और ट्विटर की डील से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इससे पहले मस्क ने कहा था कि वो ट्विटर की 44 बिलियन की डील को अस्थाई तौर पर होल्ड कर रहे हैं.

इंसान के हाथ जब कोई ‘बढ़िया’ डील लग जाती है, तो वो बार-बार उसके बारे में बात करना चाहता है. सस्ते में मिली, फायदे में मिल गई वगैरह-वगैरह. एलन भैया यानी एलन मस्क (Elon Musk) ने भी कुछ दिन पहले एक डील की. ट्विटर वाली . और तब से लगभग रोज उससे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट बता ही रहे हैं. ताजा बात जो बताई वो ये है कि ट्विटर की लीगल टीम ने उन पर गैर-प्रकटीकरण समझौते यानी Non Disclosure Agreement का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.
इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के CEO एलन मस्क ने शनिवार, 15 मई को ट्वीट किया. बताया कि
ट्विटर की लीगल टीम ने शिकायत दर्ज करने के लिए कॉल किया था. कि मैंने सैंपल साइज 100 का खुलासा करके उनके NDA का उल्लंघन किया है!
आपको बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर की डील से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इससे पहले मस्क ने कहा था कि वो ट्विटर की 44 बिलियन की डील को अस्थाई तौर पर होल्ड कर रहे हैं.
इस फैसले का कारण भी उन्होंने बताया था. उन्होंने कहा था कि उनकी टीम ट्विटर अकाउंट के 100 फॉलोवर्स की रैंडम सैंपलिंग करेगी. उन्होंने कहा था कि कोई भी सेंसिबल रैंडम सैंपलिंग प्रोसेस ठीक नहीं है. इसलिए वो सैंपल साइज 100 रख रहे हैं. क्योंकि ट्विटर इसी साइज से फेक,स्पैम, डुप्लीकेट अकाउंट को कैलकुलेट करता है.
डील के बाद से जारी ‘डील’ देने वाली बातेंवहीं, डील होने के साथ ही विवाद की शुरुआत हो चुकी थी. सबसे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि मस्क के ट्विटर खरीदते ही कंपनी के कई बड़े चेहरों की विदाई होगी. इसमें कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल, ट्रंप का अकाउंट बैन करने वाली विजया गड्डे नामों पर अंदाजा लगाया जा रहा था.
एलन मस्क ने ये इशारा भी दिया था कि वो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर कर देंगे.

हालांकि, इन सबके बीच पराग अग्रवाल की ओर से भी ट्वीट्स की झड़ी सामने आई थी. इसमें उन्होंने कई बातें कहीं. मोटा-माटी ये दावा किया कि वो कंपनी के अच्छे भविष्य के लिए लगातार काम करते रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि डील के बाद कंपनी से दो अधिकारियों को निकाल दिया है.
अंत में बता दें कि मस्क-ट्विटर डील पर संकट तो दिख रहे हैं. लेकिन, अभी तक किसी भी तरफ से इसे कैंसिल करने की बात नहीं की गई है. शायद इसकी वजह ये भी है कि जो भी पार्टी (ट्विटर या मस्क) इस डील से पीछे हटेगी उसे एक बिलियन डॉलर का जुर्माना भी देना होगा.
वीडियो-

