The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • elephant disrupt tv reporter during live reporting

लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था पत्रकार, पीछे से आकर मसखरी करने लगा हाथी!

लाइव कैमरे पर की मस्ती.

Advertisement
Reporter Elephant Live
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
15 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2022, 03:07 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रिपोर्टर्स के साथ जानवरों की मस्ती के कई वीडियोज वायरल हुए हैं. हाल ही में चिली से एक वीडियो आया था. इसमें एक रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था कि अचानक एक तोता आकर उसके कान से एयरपॉड ले उड़ता है. पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब जानवरों की मस्ती का ऐसा ही एक और अनोखा वीडियो सामने आया है. इसमें एक पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रहा है और पीछे से एक हाथी का बच्चा (Elephant Reporter Viral Video) उसे परेशान करने लगता है. 

वीडियो में दिख रहे पत्रकार का नाम एल्विन कॉन्डा है और वे केबीसी (केन्या ब्रॉडकास्टिंग कंपनी) नाम के चैनल के लिए काम करते हैं. एल्विन शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ में रिपोर्टिंग कर रहे थे. इसी दौरान तीन हाथियों ने उनके साथ मस्ती करना शुरू कर दिया. इनमें से एक ने तो रिपोर्टर को सूंड से परेशान कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर एल्विन ने बताया कि घटना के दौरान मैं घबराया नहीं और बिल्कुल शांत रहा. मुझे पता था कि इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि सब हाथी छोटे हैं. इस घटना का वीडियो काफी वायरल है. आप भी देखिए...

Image embed

इनमें से पीछे खड़ा एक हाथी पीछे से अपनी सूंड रिपोर्टर की ओर लाता है और उसे किस करने की कोशिश करता है. ये सब देख खुद रिपोर्टर की भी हंसी छूट गई. वीडियो में लोगों को हाथी मस्ती खासी पसंद आई है. लोग कह रहे हैं कि अब रिपोर्टर हाथियों की रिपोर्टिंग के दौरान और अधिक सजग रहना होगा. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.

Image embed

इससे पहले भी कई सारे वीडियोज सामने आए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की निकली मॉडल!

Advertisement

Advertisement

()