The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • parrot snatched earphone from reporter during live reporting nicolas krumm

चोरी की खबर बता रहा था रिपोर्टर, तोता आया और इयरफोन लेकर उड़ गया!

सब लाइव कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया

Advertisement
Parrot Reporter Live
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
7 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2022, 04:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पत्रकारों की लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई अनोखे और हटके वीडियो (Social Media Viral Videos) सामने आते रहते हैं. कई बार ऑन कैमरे पर अजीबो गरीब घटनाएं हो जाती हैं. अब ऐसी ही एक घटना विदेश में हुई है. एक वायरल वीडियो चिली (Chile News Viral Video) से सामने आया. इसमें एक रिपोर्टर के साथ लाइव रिपोर्टिंग के दौरान मजेदार घटना हो गई. एक टीवी पत्रकार फील्ड से रिपोर्टिंग कर रहा था कि अचानक से एक तोता उसके कंधे पर आकर बैठता है और फिर उसके कान से एयरपॉड निकाल ले जाता है. एयरपॉड लेकर वो उड़ जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में थोड़ी दूर पर तोते ने इयरफोन गिरा दिए जो रिपोर्टर को मिल गया. घटना चिली की राजधानी और सबसे बड़े शहरों में एक सैंटियागो की है. रिपोर्टर का नाम निकोलस क्रूम (Nicolas Krumm) है. वे चिलीविजन नाम के एक चैनल में काम करते हैं. वे स्थानीय इलाके में रॉबरी की बढ़ती घटनाओं पर बात कर रहे थे. मजेदार बात यही है कि वे चोरी की घटनाओं पर बात कर रहे थे और तोता एयरपॉड ही चुरा ले गया. ये सब कैमरे पर ही हो गया. जब तोता कंधे पर बैठा तो रिपोर्टर हंसने लगा. बाद में कैमरे पर बात जारी रखने लगा. अचानक से तोता एयरपॉड लेकर निकल लिया. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

ये वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल है. लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं. इससे पहले एक पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ही एक लड़के को थप्पड़ रख दिया था. इसके अलावा बीबीसी चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार का बच्चा पीछे से आ गया था. रिपोर्टर्स के साथ ऑन कैमरा हुई ऐसी घटनाओं के कई वीडियोज वायरल हुए हैं.

Image embed

 वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- असल में मॉडल निकली सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की!

Advertisement

Advertisement

()