The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dubai Bollywood Actress Drugs Mumbai Police Fraud Duping Arrest

ड्रग्स रखकर एक्ट्रेस को दुबई भेजा, पकड़े गए आरोपी, धोखाधड़ी के इस प्लान पर भरोसा नहीं होगा!

मुंबई से चलता था गिरोह, और भी लोगों को बनाया शिकार.

Advertisement
Dubai Bollywood Actress Drugs Mumbai Police Fraud Duping Arrest
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पीड़ित क्रिसेन परेरा (फोटो- ANI/इंस्टाग्राम)
pic
प्रशांत सिंह
26 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023, 08:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मुंबई पुलिस ने 25 अप्रैल को धोखाधड़ी के (Mumbai Police Cheating) आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शहर की एक एक्ट्रेस को दिए गए एक गिफ्ट में ड्रग्स रख दिए थे. एक्ट्रेस को UAE जाना था. उनको ड्रग्स के बारे कोई भी जानकारी नहीं थी. शारजाह पहुंचने पर एक्ट्रेस को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. यही नहीं, आरोपी व्यक्तियों ने शहर के चार और लोगों के साथ भी ऐसा ही किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के इस मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों का नाम रवि बोभाटे और एंथनी पॉल है. पुलिस ने आरोपियों को मुंबई की अदालत में पेश किया, जिसके बाद दोनों को चार मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Embed

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने क्रिसन परेरा नाम की एक्ट्रेस को एक हॉलीवुड वेब सीरीज़ के लिए ऑडिशन देने के बहाने शारजाह भेजा. वहां जाने से पहले दोनों ने एक्ट्रेस को एक गिफ्ट दिया. और कहा कि गिफ्ट UAE में किसी को देना है. एक अप्रैल को परेरा शारजाह पहुंची थीं, जहां उन्हें ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया.

क्रिसेन परेरा के गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने उसकी मां प्रमिला परेरा से उसे छुड़ाने के लिए कथित तौर पर पैसों की मांग की. आरोपियों ने क्रिसेन की मां से  80 लाख रुपये की मांग की. जिसके बाद क्रिसेन की मां ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई.

क्रिसेन के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले की कहानी उसके भाई ने इंस्टाग्राम पर डाली. जिसके बाद चार और लोगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच से संपर्क कर ऐसी ही धोखाधड़ी के आरोप लगाए. मामले की जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारी ने बताया,

Embed

पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे कई वादे कर उन्हें दुबई भेजा और उनके बैग में ड्रग्स रख दिए. दुबई पहुंचकर जब वो गिरफ्तार हुए तो आरोपियों ने उनके परिवार से उन्हें छुड़ाने के लिए पैसों की मांग की. मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले में फेलन फुतादो नाम का एक शख्स अभी भी शारजाह में है. मामले की जांच की जा रही है. 

वीडियो: नीलामी में 32 लाख का iPhone खरीदा, अनबॉक्स कर जो निकला वो देख सब चौंक गए

Advertisement

Advertisement

()