शराब मांगते-मांगते खंभे पर चढ़ गया शख्स, पुलिस ने 'क्वार्टर' देकर नीचे उतारा!
शख्स जान देने की धमकी दे रहा था.
.webp?width=210)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में एक आदमी ने गजब ड्रामा कर दिया. शख्स ने शराब पाने के लिए अनोखा स्टंट करने की ठानी. ऐसा स्टंट कि उसने अपनी जान ही खतरे में डाल दी. शराब के चक्कर में शख्स एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया. खंभे पर चढ़ने के बाद मरने की धमकी देने लगा. इसके बाद पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारा.
आज तक से जुड़े विकास दीक्षित की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है. यहां एक आदमी नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया और शराब की मांग करने लगा. सूचना मिलते ही कैंट पुलिस वहां पहुंची. पुलिस की टीम ने युवक को नीचे उतारने की काफी कोशिश की. लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं था. काफी देर प्रयास करने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा, तो पुलिस ने उसके लिए शराब की व्यवस्था की.
‘बोतल देखकर नीचे आया’पुलिस ने शख्स की तरफ की बोतल उछाल कर फेंकी. शराब की बोतल देखते ही वो नीचे आ गया. शख्स ने खंभे से नीचे उतरकर शराब की बोतल ले ली. इसके बाद वहां कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया. शराबी को सीढ़ी के सहारे नीचे उतार लिया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम घासीलाल है. जब उससे पूछा गया कि वो खंभे पर क्यों चढ़ा तो उसने बताया,
इधर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खंभे पर चढ़ने के बाद शख्स को धूम्रपान करते हुए भी देखा जा सकता है. पुलिस ने उसको नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किया. इस दौरान वहां काफी भीड़ भी इकठ्ठा हो गई थी.
वीडियो- पाकिस्तानी लड़की आयशा का ‘मेरा दिल ये पुकारे’ वाला वायरल वीडियो कैसे बना?

.webp?width=60)

