समीर वानखेड़े के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले क्या बोले?
नवाब मलिक के आरोपों के बाद समीर के परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर हैं. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक उन पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं. वहीं रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले वानखेड़े के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने वानखेड़े पर लगे आरोपों को निराधार बताया है.रामदास आठवले ने कहा,
वहीं, समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति ने कहा-
वहीं समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने कहा-नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की जाति और धर्म को लेकर सवाल उठाए थे. कहा था कि समीर दलित नहीं मुस्लिम हैं, उन्होंने आरक्षण कोटा में फर्जीवाड़ा कर IRS में नौकरी पाई है. जिसके बाद समीर ने अपना पक्ष रखा था. (आप यहां क्लिक करके जवाब पढ़ सकते हैं)
हालांकि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक का कहना है कि वो अपनी कही बातों पर कायम हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-
दरअसल नवाब मलिक का बयान तब आया जब वानखेड़े से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि समीर वानखेड़े वास्तव में अनुसूचित जाति के हैं.

.webp?width=60)

