The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • drone attack confirmed by Navy on MV Chem Pluto

भारतीय स्टाफ वाले मर्चेंट शिप पर ड्रोन अटैक की पुष्टि, किसने किया ये हमला?

संगीन के साये में जहाज़ को मुंबई लाया गया. नौसेना जांच कर रही है.

Advertisement
pic
25 दिसंबर 2023 (अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023, 10:15 AM IST)
Indian merchant ship drone attack
नेवी ने विस्तृत निरीक्षण के बाद हमले की पुष्टि की है. (तस्वीर- ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

MV Chem Pluto नाम के एक जहाज़ पर 23 दिसंबर के रोज़ हमला हुआ था. अब भारतीय नौसेना ने अपनी जांच में ये खुलासा किया है कि ये दरअसल एक ड्रोन हमला था. हमले के बाद भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज़ विक्रम की सुरक्षा में MV Chem Pluto को मुंबई लाया गया. जहाज़ के चालक दल में 21 सदस्य हैं, जिनमें से 20 भारतीय हैं.

दुनियादारी: क्या ईरान ने इजरायल का जहाज हाइजैक कराया, भारत का क्या कनेक्शन है?

मुंबई में भारतीय नौसेना की ऑर्डनेंस डिस्पोज़ल टीम ने जहाज़ का निरीक्षण किया. इसी में ड्रोन हमले की बात पक्की हुई. नौसेना के मुताबिक अभी और जांच होगी. 23 दिसंबर को जब जहाज़ पर हमले की खबर आई थी, भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने तुरंत सहायता के लिये हाथ आगे बढ़ाया था.

ड्रोन पर ड्रोन गिर रहे हैं जहाज़ों पर

भारत और पूर्वी एशिया से यूरोप जाने का सबसे छोटा रास्ता जाता है अरब सागर, अदन की खाड़ी और लाल सागर होते हुए. लाल सागर के छोर पर आप स्वेज़ नहर में प्रवेश कर जाते हैं. इस रास्ते से दुनिया भर की शिपिंग का बहुत बड़ा हिस्सा गुज़रता है. इसी इलाके में ओमान, इरान, सऊदी अरब जैसे बड़े तेल उत्पादक देश हैं. इनका तेल भी ऊपर बताए रास्ते से ही गुज़रता है.

ये रूट सुचारू रहे, इसीलिए दुनिया के सारे ताकतवर देश अपनी नौसेना यहां तैनात रखते हैं, खास तौर पर अमेरिका. चूंकि इस रूट से भारत के व्यापारिक हित भी जुड़े हुए हैं, इसीलिए यहां भारतीय नौसेना भी साल भर तैनात रहते हैं.

जब से इज़रायल हमास जंग शुरू हुई है (8 अक्टूबर 2023) और यमन के हूथी विद्रोहियों ने इज़रायल से लोहा लेने का ऐलान किया है, तब से इस रूट में जहाज़ों पर हमले बढ़ गए हैं. हूथी विद्रोही लगातार जहाज़ों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं. एक जहाज़ पर हूथी लड़ाके हेलिकॉप्टर से उतरे थे और जहाज़ को अगवा भी कर लिया था.

NDTV की खबर के मुताबिक भारतीय नौसेना ने अब तीन युद्धपोत इस इलाके में तैनात कर दिये हैं -
INS कोलकाता
INS मोरमुगाव
INS कोची

इलाके पर मैरिटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट से भी नज़र रखी जा रही है. 

वीडियो: खर्चा-पानी: ड्रोन्स क्या कर सकते हैं, अब भारत बताएगा

Advertisement

Advertisement

()