The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • DPS Bus Accident in Hisar with 40 Students CCTV Footage NH9

DPS की स्कूल बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, 40 बच्चे सवार थे, ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप

Speeding School Bus: हरियाणा के Hisar में हुई बस दुर्घटना के बाद ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप लगा है. हालांकि, ड्राइवर ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था.

Advertisement
pic
5 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2024, 01:35 PM IST)
Hisar Bus Accident
बस में 40 बच्चे मौजूद थे. (तस्वीर: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा (Haryana) के हिसार (Hisar Bus Accident) में एक स्कूल बस का नियंत्रण बिगड़ गया. इसके बाद वो कई दूसरी गाड़ियों से टकरा गई. घटना के वक्त बस में 40 बच्चे मौजूद थे. इस घटना का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की बस एक साथ कई कारों को टक्कर मारती है. और एक ट्रक के बिल्कुल पास से होकर गुजरती है. इस दौरान एक कार बस और ट्रक से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

कार में सवार दोनों महिलाएं सुरक्षित बच गईं. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है. हिसार पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. घटना तब हुई जब DPS की बस नेशनल हाईवे 9 पर तेज गति से जा रही थी. बस को नियंत्रित न कर पाने के कारण ड्राइवर ने बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों की बस के ब्रेक फेल, जान बचाने के लिए गाड़ी से कूदते लोगों का वीडियो वायरल

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना हिसार के मयार के पास हुई है. घटना 4 जुलाई की है. हिसार पुलिस ने कहा है कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल है और उसका हिसार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. बस तेज गति से चल रही थी और ड्राइवर ने कहा कि ब्रेक फेल हो गया था. इसके कारण कई वाहनों से टक्कर हो गई. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई कर दी और आरोप लगाया कि वो नशे में था. हालांकि, स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बाला ने कहा है कि ड्राइवर नशे में नहीं था और उसने खुद उन्हें दुर्घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया था. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद वो अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची थीं. और घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल ले गईं. उन्होंने कहा कि उनका स्कूल बाइक सवार के इलाज का खर्चा उठाएगा.

वीडियो: रियासी बस हमला के बाद कैमरे पर लोगों ने खोला राज, जानिए क्या है सेना का प्लान?

Advertisement

Advertisement

()