The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Doraemon Director Tsutomu Shibayama Passed Away From Lung Cancer

आपको Doraemon दिखाने वाले दुनिया से चला गया, Tsutomu Shibayama का निधन

त्सुतोमु शिबायामा का निधन 6 मार्च 2026 को ही हो गया था. लेकिन उनके परिवार ने इसकी सार्वजनिक पुष्टि नहीं की थी. बाद में अजिया-डो स्टूडियो ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस रिलीज जारी की. इसके जरिए स्टूडियो ने शिबायामा के निधन के बारे में लोगों को जानकारी दी.

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:56 PM IST)
Doraemon Director Death, Tsutomu Shibayama
डोरेमोन के डायरेक्टर का निधन. (फोटो- इंडिया टुडे-आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बच्चों के फेवरेट कार्टून प्रोग्राम डोरेमोन के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से लंग कैंसर (फेफड़ों के कैंसर) से जूझ रहे थे. शिबायामा से जुड़े एनिमेशन स्टूडियो अजिया-डो ने उनके निधन की पुष्टि की. वो इस स्टूडियो के प्रेसिडेंट होने के साथ-साथ रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर भी थे.

ABS-CBN की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का निधन 6 मार्च 2026 को ही हो गया था. लेकिन उनके परिवार ने इसकी सार्वजनिक पुष्टि नहीं की थी. बाद में अजिया-डो स्टूडियो ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस रिलीज जारी की. इसके जरिए स्टूडियो ने शिबायामा के निधन के बारे में लोगों को जानकारी दी. 

रिपोर्ट में वेबसाइट के हवाले से बताया गया,

"हमारे सभी कर्मचारी उनकी दयालुता और सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हैं, जो उन्होंने (शिबायामा) अपने पूरे जीवनकाल में दिखाई. उनके परिवार की इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार सिर्फ करीबी रिश्तेदारों के साथ किया गया."

स्टूडियो ने आगे बताया कि शिबायामा की याद में जल्द ही एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा. इसका ऐलान तारीख और जगह तय होने के बाद किया जाएगा.

त्सुतोमु शिबायामा 20 साल से भी ज्यादा समय तक डोरेमोन फिल्म सीरीज के डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे. इसके अलावा शिबायामा का नाम डोकोंजो गेरू और गांसो तेनसाई बाकाबोन जैसे बड़े टाइटल्स के साथ जुड़ा. वो इन बड़े टाइटल्स के साथ बतौर एनिमेशन डायरेक्टर के तौर पर जुड़े रहे. 

शिबायामा TV पर आने वाले डोरेमोन सीरीज के चीफ डायरेक्टर रहे. इसके इतर भी उन्होंने अन्य कई प्रोडक्शन में डायरेक्टर और चीफ डायरेक्टर के तौर पर काम किया.

यह भी पढ़ें: लंदन में पान थूक रहे थे अक्षत और हितेश, ऐसा जुर्माना ठुका है खाना ही छोड़ देंगे!

डोरेमोन कार्टून एक रोबोटिक बिल्ली की कहानी है. इस बिल्ली का ही नाम डोरेमोन है. इसके पास टाइम ट्रैवल करने का जादू होता है. डोरेमोन का एक दोस्त भी रहता है, जिसका नाम नोबिता है. नोबिता की मदद करने के लिए ही डोरेमोन टाइम ट्रैवल करता है. साथ ही उसे कई तरह के गैजेट्स भी देता है जो उसकी (नोबिता) मदद करता है. 

वीडियो: एलविश यादव को सुप्रीम कोर्ट से सांप वाले केस में बड़ी राहत

Advertisement

Advertisement

()