The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • London Indian Origin Two People Fined Lakhs Spitting Paan On Streets

लंदन में पान थूक रहे थे अक्षत और हितेश, ऐसा जुर्माना ठुका है खाना ही छोड़ देंगे!

अक्षत पर किंग्सबरी स्टेशन के बाहर और हितेश पर नॉर्थ वेम्बली स्टेशन के पास पान थूकने का आरोप लगा था. जांच में आरोप सही पाए गए. उन पर जुर्माना लगाते हुए कोर्ट ने कहा, "हम ऐसे लोगों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं जो हमारी सड़कों पर गंदगी फैलाते हैं."

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:15 PM IST)
London News
लंदन की सड़कों पर पान थूकने पर भारतीय मूल के दो लोगों पर लाखों का जुर्मना लगा. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दुनिया का कोई भी कोना हो, सड़कों, दीवारों, डस्टबीन वगैरा पर थूक के घिन दिलाने वाले लाल निशान दिख जाएं तो समझ जाइए वहां से कोई भारतीय या भारतीय मूल का शख्स गुजरा होगा. पढ़कर बुरा लगा? हमें भी लिखकर कोई खुशी नहीं हुई. लेकिन कभी-कभी आंख में उंगली देकर समझाना पड़ता है. लंदन में भारतीय मूल के दो लोगों के साथ यही हुआ.

लंदन में पान थूकने पर दो भारतीयों पर जुर्माना

भारत में सड़कों पर पान खाकर थूक देना, दुख के साथ, आम बात है. लेकिन लंदन में ऐसा बिल्कुल नहीं है. साफ-सफाई को लेकर वहां की सरकार, प्रशासन और आम लोग भी काफी संवेदनशील हैं. लेकिन कुछ समय से लंदन की सड़कें और कूड़ेदान 'लाल' दिख रहे हैं. बिल्कुल वैसे जैसे भारत में दिखता है. यहां रह रहे भारतीयों और भारतीय लोगों पर आए दिन आरोप लगते हैं कि वे पान खाकर यहां-वहां थूकते फिर रहे हैं.

अब लंदन प्रशासन इसे लेकर सख्त हो गया है. इसी सिलसिले में भारतीय मूल के दो लोगों को सड़क पर पान थूकना काफी महंगा पड़ गया. एक स्थानीय कोर्ट ने दोनों पर 1 लाख 72 हजार यानी कुल 3 लाख 44 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है.

हैरो ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों की पहचान अक्षत कुमार पटेल और हितेश पटेल के तौर पर हुई है. अक्षत पर किंग्सबरी स्टेशन के बाहर और हितेश पर नॉर्थ वेम्बली स्टेशन के पास पान थूकने का आरोप लगा था. जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद स्थानीय ब्रेंट काउंसिल ने पहले 12 हजार 375 रुपये का जुर्माना लगाया था. लेकिन दोनों ने ये जुर्माना नहीं भरा.

बाद में ये मामला कोर्ट में चला गया. सुनवाई के बाद पब्लिक रियल्म और एनफोर्समेंट की कैबिनेट सदस्य और काउंसलर कृपा सेठ ने अक्षत और हितेश दोनों पर 1 लाख 72 हजार का जुर्माना ठोका है. साथ ही कहा,

"हम ऐसे लोगों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं जो हमारी सड़कों पर गंदगी फैलाते हैं. इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो पान खाकर सड़कों पर लगी सार्वजनिक चीजों को गंदा करते हैं."

सेठ ने आगे सख्ती से कहा, “ये जुर्माना दोषियों के लिए एक साफ संदेश है. अगर आप हमारी सड़कों की सफाई में बाधा डालेंगे, उन पर गंदगी फैलाएंगे, तो आपको इसकी कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी.” 

ब्रेंट काउंसिल क्या है?

यह लंदन का एक स्थानीय परिषद है जो इलाके की स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक देखभाल और योजना जैसी सामुदायिक और सार्वजनिक सेवाएं देता है. साथ ही इलाके में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखता है.

वीडियो: केदारनाथ जाने के लिए सारा अली खान को देना होगा सनातनी होने का सबूत

Advertisement

Advertisement

()