पीएम मोदी से लेकर इटली वाली जॉर्जिया मेलोनी तक, ट्रंप के शपथ लेने पर वर्ल्ड लीडर्स ने कुछ यूं दी बधाई
Donald Trump ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. ट्रंप के शपथ लेने के बाद PM Narendra Modi समेत दुनियाभर के तमाम नेताओं ने उनको बधाई दी है.

डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump Oath) ने 20 जनवरी को अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. वॉइट हाउस में ट्रंप की वापसी के बाद दुनियाभर के नेताओं ने उनको बधाई संदेश भेजा है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके साथ काम करने को लेकर उत्साह जाहिर किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा,
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप को बधाई देते हुए लिखा,
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान (Recep Tayyip Erdogan) ने डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने लिखा,
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका और ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंधों का हवाला देते हुए ट्रंप को दूसरी बार शपथ लेने की बधाई दी है. कीर स्टार्मर लिखते हैं,
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने डॉनल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए लिखा,
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डॉनल्ड ट्रंप के आने के बाद इजरायल-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई मिलने की कामना की है. उन्होंने लिखा,
ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का पहला भाषण, मिडिल ईस्ट पर क्या बोले जो हॉल तालियों से गूंज उठा?
अमेरिका के इतिहास में 4 साल के अंतराल के बाद वॉइट हाउस में वापसी करने वाले डॉनल्ड ट्रंप दूसरे राष्ट्रपति बने हैं. उनसे पहले ग्रोवर क्लीवलैंड पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 4 साल बाहर रहने के बाद वॉइट हाउस में वापसी की थी.
वीडियो: दुनियादारी: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन पहुंचा?

.webp?width=60)

