The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Presidential debate Donald trump kamala harris abortion russia ukraine

प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप और हैरिस के बीच तीखी बहस, ट्रंप बोले- 'हैरिस राष्ट्रपति बनती हैं तो इजरायल खत्म...'

US Presidential Debate: प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान Donald Trump और Kamala Harris के बीच 90 मिनट तक तीखी बहस देखने को मिली. जिसमें रूस-यूक्रेन वॉर, इजरायल-हमास वॉर से लेकर अबॉर्शन के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए.

Advertisement
Kamala Harris, Donald Trump, Presidential debate
डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच तीखी बहस (फोटो: AP)
pic
रविराज भारद्वाज
11 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2024, 11:22 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

11 सितंबर के दिन जब भारत के लोग सुबह उठे तो कई टीवी चैनल्स पर एक डिबेट दिखाई जा रही थी. डिबेट का चेहरा थे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवार. डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) और कमला हैरिस (Kamala Harris). जो बाइडेन (Joe Biden) की जगह कमला हैरिस की उम्मीदवारी के बाद और 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेट उम्मीदवारों के बीच पहली डिबेट (USA Presidential debate). 90 मिनट तक दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. डिबेट भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई है जो 8 बजे तक चली.

इस दौरान एक-दूसरे पर कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए. दोनों के बीच रूस-यूक्रेन और  इजरायल-हमास जंग से लेकर अबॉर्शन जैसे मुद्दों पर जमकर तू-तू,मैं-मैं देखने को मिली. ट्रंप ने जहां कमला हैरिस के पार्टी नेता और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की खामियों को लेकर निशाना साधा. वहीं हैरिस ने ट्रंप पर चल रहे मुकदमों का जिक्र किया. इसके अलावा दोनों ने तमाम मुद्दों को लेकर बहस की. और इस बहस की अहम बातों को हम पांच पॉइंटर्स में आपको बताने जा रहे हैं.

Embed

1. शुरुआत रूस-यूक्रेन युद्ध वाली बहस से करते हैं. कमला हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा कि हमारे नाटो सहयोगी बहुत आभारी हैं कि आप अब राष्ट्रपति नहीं हैं. नहीं तो पुतिन कीव में बैठे होते. जबकि ट्रंप ने कमला हैरिस को अब तक की सबसे ख़राब वाइस प्रेसिडेंट बताया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि वो आक्रमण से पहले यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत करके युद्ध को रोकने में असफल रहीं.

2. डिबेट के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर व्यक्तिगत हमले भी किए. कमला हैरिस ने 2020 के चुनाव में ट्रंप का अपनी हार ना स्वीकारने को लेकर हमला किया. साथ ही उन पर चल रहे मुकदमों का भी जिक्र किया. हैरिस ने कहा कि ये एक त्रासदी है. वो व्यक्ति राष्ट्रपति बनना चाहता है जिसने हमेशा अमेरिका को नस्लीय आधार पर बांटने की कोशिश की है. वहीं ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में प्रवासी कब्जा करते जा रहे हैं. आपके शासन में ये समस्या बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump पर हमला और 'दुश्मन' डीप स्टेट, क्या सच में अमेरिका में चलती है गोपनीय सरकार?

3. फिर बारी आई इजरायल-गाजा युद्ध की. ट्रंप ने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति होते तो ये संघर्ष शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने आरोप लगाया कि हैरिस इजराइल से नफ़रत करती हैं. अगर हैरिस राष्ट्रपति बनती हैं तो दो साल में इजराइल का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा. वहीं, हैरिस ने कहा कि सभी जानते हैं कि वो (ट्रंप) तानाशाहों को पसंद करते हैं. वो पहले दिन से ही वो खुद तानाशाह बनना चाहते हैं.

4. डिबेट के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर आरोप लगाया कि कमला हैरिस पर अबॉर्शन को लेकर नियम बदलने की मंशा रखती हैं. ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में अबॉर्शन का अधिकार देना चाहते हैं. वहीं ट्रंप ने दावा किया कि हैरिस ने जिस आदमी ( टिम वॉल्ट्ज़) को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाया है, वो  9वें महीने में अबॉर्शन अधिकार का समर्थन कर चुके हैं.

5. डिबेट के आखिर में हैरिस ने कहा कि उनका फ़ोकस भविष्य पर है, जबकि ट्रंप अतीत में ही जी रहे हैं. ट्रंप ने दावा किया कि अगर नवंबर में हैरिस चुनाव में जीत जाती हैं तो थर्ड वर्ल्ड वॉर भी संभव है.जबकि हैरिस ने कहा कि विदेशी नेता ट्रंप पर पर हंसते हैं. हैरिस ने आगे कहा कि ट्रंप की रैली में लोग 'ऊब कर' बीच में ही चले जाते हैं. ट्रंप ने आखिर में कहा कि हैरिस ने बीते चार सालों में कुछ हासिल नहीं किया है और उनके उप राष्ट्रपति बने रहने के दौरान पूरा विश्व हम पर हंस रहा है.

यह डिबेट ABC न्यूज पर प्रसारित हुआ. जिसे वहां के सीनियर जर्नलिस्ट डेविड मुइर और लिन्से डेविस ने मॉडरेट किया. बताते चलें कि डेमोक्रेट की तरफ से पहले जो बाइडन ही राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थे. लेकिन फिटनेस पर लगातार सवाल उठने के बाद 21 जुलाई को वो खुद पीछे हट गए. जिसके बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया.

वीडियो: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन ने कमला हैरिस को समर्थन दिया, डेमोक्रेट्स के लिए रास्ता कितना आसान?

Advertisement

Advertisement

()