'हिंसा किसी बात का जवाब नहीं है... ' डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग के बाद बाइडन ने देश को संबोधित किया
Donald Trump पर Attack को लेकर America के President Joe Biden ने देश को संबोधित किया है. कहा है कि ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर का मकसद क्या था, इसका पता लगाया जा रहा है. ये भी बोले कि इस तरह की हिंसा की अमेरिका में जगह नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को संबोधित किया है. सोमवार, 15 जुलाई को उन्होंने कहा कि अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर का मकसद क्या था. उन्होंने कहा कि शूटर का मकसद क्या था और उसकी किसने मदद की, ऐसे कई सवालों के जवाब जांच एजेंसियां ढूंढ रही हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,
बाइडन ने आगे कहा,
राष्ट्रपति बोले,
अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में जो बाइडन रिपब्लिकन पार्टी पर भी बोले. कहा,
14 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर इलाके में एक रैली कर रहे थे. इसी दौरान उनपर गोली चली, जिसमें वो बाल-बाल बच गए. रैली में फायरिंग करने वाले शख्स को सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत मार गिराया. उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के तौर पर हुए. उसकी उम्र 20 साल थी. क्रुक्स पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क इलाके का रहने वाला था. FBI के अनुसार थॉमस मैथ्यू क्रुक्स का कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें:- ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 साल का लड़का किसका सपोर्टर निकला? सब पता चला
वीडियो: अमेरिका ने माना, भारत रुकवा सकता है Russia-Ukraine War?

.webp?width=60)

