The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald Trump And Putin Meets in Alaska Ends Up Without Deal on Ukraine Zelensky

ट्रंप-पुतिन मिले, लंबी बातचीत हुई लेकिन यूक्रेन पर कोई समझौता नहीं हुआ, जेलेंस्की के पाले में गेंद फेंक दी

Trump-Putin Meet: इंटरनेशनल कम्युनिटी को उम्मीद थी कि इस मीटिंग में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई ठोस समझौता होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ट्रंप ने अब गेंद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के पाले में फेंक दी है.

Advertisement
Trump Putin Meets in Alaska
अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई. (तस्वीर: वाइट हाउस)
pic
रवि सुमन
16 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2025, 07:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब तीन घंटों तक बैठक (Trump Putin Meet) हुई. इसके बाद दोनों नेताओं ने चंद मिनटों के लिए प्रेस को संबोधित किया. इस बैठक से कोई ठोस समझौता सामने नहीं आया है. लेकिन डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर दोनों नेताओं के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है. 

इंटरनेशनल कम्युनिटी को उम्मीद थी कि इस मीटिंग में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई ठोस समझौता होगा. यहां तक कि खुद ट्रंप ने भी ऐसी ही उम्मीद जताई थी. बैठक से पहले एक बयान में उन्होंने पुतिन को चेतावनी भी दी थी कि अगर वो यूक्रेन में शांति के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. अलास्का में बैठक के बाद, पुतिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा,

Image embed

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वो और ट्रंप, यूक्रेन के मुद्दे पर एक ‘अंडरस्टैंडिंग’ पर पहुंच गए हैं. उन्होंने यूरोप और यूक्रेन को चेतावनी दी कि वो इस प्रगति में कोई बाधा न डाले. पुतिन ने कहा कि ये बैठक समाधान खोजने की शुरुआत है. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को एक त्रासदी बताया और कहा कि युद्ध के प्राथमिक कारणों पर ध्यान देने की जरूरत है. रूसी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि ट्रंप के साथ उनकी अगली बैठक रूस में हो सकती है.

'2022 में ट्रंप सत्ता में होते तो युद्ध नहीं होता'

पुतिन ने इस दौरान कहा कि यदि 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप होते तो यूक्रेन में संघर्ष शुरू ही नहीं होता. पुतिन ने कहा कि उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को समझाने की कोशिश की थी कि स्थिति को उस हद तक न बढ़ाया जाए, जहां सैन्य कार्रवाई के गंभीर परिणाम सामने आएं. पुतिन ने कहा,

Image embed

Image embed
वाइट हाउस की ओर से शेयर की गई तस्वीर.
जेलेंस्की से बात करेंगे डॉनल्ड ट्रंप

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अब तक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात नहीं की है. लेकिन वो यूरोपीय नेताओं के साथ जल्द ही बात करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, 

Image embed

उन्होंने आगे कहा कि वो इस मुद्दे पर जेलेंस्की और NATO को कॉल करेंगे. फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो जेलेंस्की और पुतिन के साथ एक बैठक करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा,

Image embed

 ये भी पढ़ें: ट्रंप ने अलास्का बैठक से पहले ही पुतिन को धमका दिया, बोले- 'युद्ध खत्म नहीं किया तो...'

अलास्का में हुई बैठक में ट्रंप और पुतिन के साथ उनके शीर्ष सहयोगी भी मौजूद थे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव भी मौजूद थे.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप-पुतिन के मुलाकात के बाद रूस-यूक्रेन जंग रुक जाएगी? कहीं ये 'मैच फिक्स' तो नहीं?

Advertisement

Advertisement

()