विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घरेलू हिंसा पर एक सर्वे किया. नतीजा? दुनिया में हर छहमें से एक महिला को अपने पति या पार्टनर की हिंसा झेलनी पड़ती है. दुनिया के मामलेमें भारत कहां है? यहां लगभग 70 प्रतिशत शादीशुदा औरतों के साथ कभी न कभी हिंसा हुईहै. विक्टिम सपोर्ट चैरिटी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो आया है. इसमेंबताया गया कि कैसे डोमेस्टिक वायलेंस के शिकार लोग, सब कुछ सहने के बाद लगभग दोसालों के बाद एक्सपर्ट के पास जाते हैं. वहां के आंकड़ों के मुताबिक़ 1.9 मिलियन लोगइसका शिकार होते हैं और हफ्ते लगभग दो लोग ऐसी हिंसा में मारे जाते हैं. इस वीडियोमें दिखाया है कि इस सब से निकलने का रास्ता होता है. लोगों को ऐसी रिलेशनशिप सेबाहर आना चाहिए और बाहर आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.https://www.youtube.com/watch?v=9Uq6AUWQTB0 हमें फर्क क्यों पड़ना चाहिए? यूनिसेफकी एक रिपोर्ट है. ‘हिडेन इन प्लेन साइट’ उसके मुताबिक 15 से 19 वर्ष की उम्र केबीच 34 % शादीशुदा औरतों ने हिंसा झेली है. 77 फीसदी महिलाएं अपने पार्टनर सेसेक्शुअल असॉल्ट की शिकार हुई हैं. करीबन 21 फीसदी महिलाएं 15 साल की एज में ऐसीहिंसाओं की शिकार हुई हैं.