The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Doggy Dhaba opened at indore special restaurant for dogs viral

बीवी के साथ मिलकर पति ने खोला 'डॉगी ढाबा', टिफिन सर्विस के अलावा मिलती हैं कई सुविधाएं!

सारी सुविधाएं मिलती हैं

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 01:50 PM IST)
Doggy Dhaba Viral
सभी फोटो- एएनआई
Quick AI Highlights
Click here to view more

डॉग लवर्स की अपनी एक अलग दुनिया होती है. वे कुत्तों से इंसानों जितना ही प्यार करते हैं. कई लोग तो अपने कुत्तों को परिवार की तरह ट्रीट करते हैं. इससे जुड़ी कई खबरें वायरल होती रहती हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि एक दूल्हे ने अपनी शादी में कुत्ते को बाइक पर बैठाकर एंट्री ली थी. इसकी वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर सोशल मीडिया (Social Media Viral Video And News) पर देखी जा रही है.

आपने इंसानों के लिए खोले गए कई रेस्टोरेंट देखे होंगे. चाइनीज, इटैलियन, साउथ इंडियन तमाम तरह के रेस्टोरेंट. अब कुत्तों के लिए एक खास रेस्टोरेंट खोला गया है. अजब मध्य प्रदेश में ये गजब रेस्टोरेंट खुला है. इसका नाम 'डॉगी ढाबा' है. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं. देश के सबसे साफ शहर इंदौर में एक रेस्टोरेंट खुला है जो चर्चा का विषय बन गया है. ये रेस्टोरेंट इंसानों के लिए नहीं बल्कि खासतौर पर कुत्तों के लिए खोला गया है. ढाबा एक कपल ने खोला है. बलराज झाला ने अपनी बीवी के साथ मिलकर ये रेस्टोरेंट खोला है. देखिए ढाबे का वीडियो...

बलराज को ये आइडिया कोविड-19 के दौरान आया था. बलराज ने बताया कि कोविड के दौरान मैंने देखा कि कुत्ते खाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. मैं एक होटेल में काम करता था और ऐसे में वापस लौटते वक्त रास्ते में मिलने वाले कुत्तों को खाना खिलाता था. इसलिए मैंने ये ढाबा खोला.' यहां कुत्तों के लिए टिफिन सर्विस के अलावा परामर्श जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इस ढाबे में कुत्तों को खाने के सामान के अलावा भी कई सुविधाएं दी जाती हैं. इस ढाबे पर कुत्तों के लिए भोजन, उनके ठहरने और जन्मदिन मनाने की सुविधाएं मिलती हैं. ढाबा खोलने वाले बलराज कुत्तों को लेकर बहुत इमोशनल हैं. लोगों को तो बलराज का ये आइडिया और रेस्टोरेंट काफी पसंद आ रहा है. लोग इसे लेकर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर ये थ्योरी जानकर अरविंद केजरीवाल भी चकरा जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()