The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dog VS Shark Fight Video Goes Viral And Left Social Media Frenzy

समंदर में 12 फीट लंबी शार्क से भिड़ा कुत्ता, फिर जो हुआ, वो वायरल है!

वीडियो देख लोग घबरा गए!

Advertisement
pic
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 12:13 PM IST)
Dog vs Shark Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई सारे वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं, खासकर कुत्तों के. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक कुत्ते ने समझदारी दिखाते हुए बच्चे को पोंड में गिरने के संभावित खतरे से बचाया था. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब कुत्ते का एक और वीडियो वायरल (Dog VS Shark Fight Video Goes Viral And Left Social Media Frenzy) हो रहा है जिसने लोगों को डरा दिया है. इस वायरल वीडियो में एक कुत्ते ने 'आ बैल मुझे मार' वाला काम कर दिया है. बस इसमें बैल की बजाय शार्क है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें समंदर में एक शार्क घूम रही है. लोग उसका वीडियो बना रहे हैं. शार्क अपनी मस्ती में मस्त है कि अचानक से एक कुत्ता आता है. समंदर में छलांग लगाकर शार्क से दो-दो हाथ करने लगता है. वीडियो बनाने वाले लोगों में से एक बोलता नजर आ रहा है कि शार्क की लंबाई 12 फीट है. जैसे ही शार्क किनारे के करीब जाती है तो वहां बने लकड़ी के पाथ पर बैठा कुत्ता पानी में छलांग लगाकर शार्क पर हमला कर देता है.  वीडियो बहामास का बताया जा रहा है. एक्सुमा वाटर स्पोर्ट्स ने ये वीडियो शेयर किया है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए....

वीडियो ने लोगों को डरा दिया है. कॉमेंट में अधिकतर लोग कुत्ते की सेफ्टी को लेकर बातें कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि कुत्ता तो बाल-बाल बचा है.' वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शार्क अपनी मस्ती में थी. कुत्ते ने जानबूझकर उस पर हमला किया है. किसी ने कहा कि गलती कुत्ते की है और लोग दोष शार्क को दे रहे हैं.' एक्सुमा के मालिक ने बताया कि इस घटना में कुत्ता बचकर वापस आ गया. कुल मिलाकर लोगों को तो इस वीडियो ने डरा दिया है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा के भाई ने दलित परिवार को धमकाया, लोगों ने किसे निशाने पर लिया?

Advertisement

Advertisement

()