The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dog show smartness and save kid from possible accident viral video

बच्चा पानी से बॉल निकाल रहा था, कुत्ते ने मुंह में पकड़ खींचा और फिर खुद निकाली!

लोग कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं

Advertisement
Dog Viral Save
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 02:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों से जुड़े कई वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं, खासकर कुत्तों के. सबसे समझदार जानवरों की लिस्ट में कुत्ता टॉप लिस्ट में आता है. मालिकों का अपने पेट डॉग्स से प्रेम किसी से छिपा नहीं है. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक दूल्हे ने अपने पेट डॉग को बाइक पर बाइक पर बैठाकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री ली थी. इस घटना का वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने वो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसे ही एक पेट डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में एक पेट डॉग ने समझदारी का काम किया है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक घर में दो बच्चे बॉल से खेल रहे हैं. अचानक बॉल पास में बने पानी के एक पोंड में गिर जाती है. उसे निकालने के लिए पास में खेल रहा बच्चा पोंड की ओर झुककर बॉल निकालने की कोशिश करता है. ये सब वहीं बैठा कुत्ता देख रहा होता है. कुत्ते को डर लगता है कि कहीं बच्चा पोंड में गिर ना जाए. तभी वो बच्चे के पास जाता है और उसके कपड़ों को मुंह से खींचकर बच्चे को पानी के पोंड से दूर करता है. पहले आप वीडियो देखिए...

Image embed

इसके बाद कुत्ता एक नेट लगी लकड़ी मुंह से उठाता है. फिर उससे पोंड में गिरी बॉल निकालता है. ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यहां से ये वायरल हो रही है. सिद्धार्थ बकरिया नाम के ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये कुत्ता वाकई स्मार्ट है.' लोगों को तो इस कुत्ते की समझदारी काफी पसंद आ रही है. कह रहे हैं कि कुत्ता रखने से मालिक की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. किसी ने कहा कि आजकल के कुत्ते काफी समझदार हो गए हैं.' वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: मूमल के क्रिकेट वीडियो के बाद उसकी जिंदगी बदली

Advertisement

Advertisement

()