The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dog mauls kid in Delhi’s Rangpuri area while he was on his way to ration shop

दो सगे भाइयों को मारा, अब उसी इलाके में कुत्तों ने 13 साल के लड़के को भी नहीं छोड़ा!

दूध लेने निकला था बच्चा. दिल्ली MCD पर बरसे लोग...

Advertisement
Dogs attack kid in Delhi, kid hospitalised
पिछले महीने की घटना के बाद MCD की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं (फोटो- ट्विटर अतुलकृषन)
pic
प्रशांत सिंह
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 01:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली में आवारा कुत्तों का अटैक एक बार (Delhi Stray Dog Menace) फिर खबरों में है. मामला दिल्ली के उसी इलाके का है, जहां पिछले महीने दो सगे भाइयों की कुत्तों के हमले की वजह से मौत हो गई थी. कुत्तों के झुंड ने इस बार एक लड़के पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस के मुताबिक, लगभग दस कुत्तों के एक झुंड ने लड़के को घेर उसपर हमला कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रंगपुरी इलाके में 17 अप्रैल को कुत्तों ने एक 13 साल के लड़के पर हमला कर दिया. वो दूध और किराने का सामान खरीदने घर से निकला था. पुलिस के मुताबिक लड़के का नाम सिराजुद्दीन है. कुत्तों के हमले की वजह से लड़के के कंधे, पीठ, हाथ और पैर में चोट आई है.

जिस वक्त कुत्तों ने सिराजुद्दीन पर हमला किया, स्थानीय लोगों ने उसकी चीख सुन ली. जिसके बाद पड़ोसियों और उसके परिवार ने उसे कुत्तों से बचाया. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया,

Embed

सिराजुद्दीन के पिता मकसूद ने कहा,

Embed

दो सगे भाइयों की मौत हुई थी

पिछले महीने में दो दिन के अंतराल में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला किया था. कुत्तों के हमले की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. दोनों सगे भाई थे. एक की उम्र सात साल, तो छोटे भाई की उम्र पांच साल थी. ये खबर यहां पढ़ सकते हैं.

घटना 10 मार्च को हुई थी. वसंत कुंज इलाके की सिंधी बस्ती से आनंद नाम के एक बच्चे की लापता होने की खबर मिली थी. आनंद सुबह करीब 10 बजे अपने किसी परिवार के सदस्य के घर जा रहा था. रास्ते में उसे आवारा कुत्तों ने काट लिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

आनंद की मौत के बाद उसके छोटे भाई आदित्य की मौत की खबर भी सामने आई. 12 मार्च की सुबह 8 बजे आदित्य अपने चचेरे भाई चंदन के साथ जंगल में शौच के लिए गया था. चंदन आदित्य से कुछ दूरी पर था. जब वो उस जगह पर लौटा जहां आदित्य था, उसने पाया कि आदित्य आवारा कुत्तों से घिरा है. दोनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने देखा कि आवारा कुत्तों ने आदित्य पर हमला किया है.

वो आदित्य को तुरंत इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर ले गए. लेकिन इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक पांच-छह कुत्तों ने आदित्य पर हमला किया था. पुलिस ने आवारा कुत्तों के हमले की जानकारी MCD को दी थी. जिसके बाद MCD ने कार्रवाई करते हुए कुछ कुत्तों को उस इलाके से उठाया था. लेकिन कुत्तों के हमले जारी हैं. स्थानीय लोग MCD से सवाल पूछ रहे हैं.

वीडियो: भूषण अवॉर्ड सेरेमनी में अमित शाह समेत बड़े नेता पहुंचे, लाखों लोग आए, लू लगने से 11 की मौत

Advertisement

Advertisement

()