बचपने में बच-बचाकर किसी खास दृश्य के लिए आपने भी टाईटैनिक फिल्म देखी थी, ये आरोपनहीं सत्य है. और टाईटैनिक के डूबने का किस्सा भी जानते हैं कि आइसबर्ग से टकरायाऔर डूब गया और ये भी जानते हैं कि कैसे चाइना इस साल टाईटैनिक जैसा बड़ा जलजहाज बनालेगा, जैसा दावा वहां से हर साल आता है, जैसे वैज्ञानिक उड़ने वाली कार बनाने कादावा करते हैं. और ये पूरा किसी साल नहीं हो पाता. टाईटैनिक में जनता का जबरइंटरेस्ट रहा है हमेशा से. वहां के टट्टीघर का पॉट भी निकलता है तो नीलामी मेंलाखों का बिकता है. किस्से भी खूब चलते हैं उसके. वो जहाज जिसे कहा गया कभी नडूबेगा, पहली बार पानी में जाते ही डूब गया. 1500 जाने मारे गए. तो अब एक नया हीकिस्सा आया है. किस्सा क्या कहिए, डॉक्यूमेंट्री है. आयरलैंड के एक जर्नलिस्ट सालोंसे टाईटैनिक डूबने की एक दूसरी थ्योरी पर काम कर रहे थे. हाल फिलहाल में टाईटैनिककी नई तस्वीरें भी जारी हुईं थीं, जिसमें एक हिस्सा जला हुआ दिख रहा था. नई थ्योरीके हिसाब से जहाज के एक हिस्से में कोयला रखा था जिसमें आग लग गई, उस आग ने उसहिस्से को कमजोर कर दिया इसीलिए जब जहाज आइसबर्ग से टकाराया तो कमजोर हो चुके उसहिस्से के टूटने के कारण डूब गया. ये डॉक्यूमेंट्री जो है, Titanic: The NewEvidence नाम से Smithsonian चैनल पर दिखाई जाएगी. 21 जनवरी को.https://www.youtube.com/watch?v=1mxzNnXoapM