विजय को नशे की आदत थी, ऑपरेशन हुआ, पेट से स्टील के चम्मच निकले, कुल गिनती 63!
गिनते-गिनते इतने चम्मच निकले, फिर पता चली कहानी!

ऑपरेशन के दौरान इंसान के पेट में कैंची छूट गई या कपड़ा रह गया, ऐसे कई मामले आपने सुने ही होंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश से एक नया मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 32 साल के शख्स के पेट से ऑपरेशन कर 63 स्टील के चम्मच निकाले गये. जी हां. पेट से खाना खाने वाले चम्मच निकाले गये.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने 32 साल के विजय का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन पेट से चम्मच निकालने के लिये किया गया. दो घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने विजय के पेट से 63 चम्मच निकाले. इतने अधिक चम्मच देख डॉक्टर हैरान रह गये. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर राकेश खुराना ने बताया,
दरअसल मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा का है. यहां के रहने वाला विजय नशे का आदी था. जिसके चलते विजय के परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. जनपद शामली में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में विजय को लगभग 5 महीने पहले भर्ती कराया गया था. नशा केंद्र में विजय की तबीयत बिगड़ी तो उसके परिजन उसे मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर आये. हॉस्पिटल डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकले. सीन भयानक था.
विजय के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसको नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ द्वारा जबरन चम्मच खिलाये गये हैं. लेकिन पीड़ित द्वारा अभी इस मामले की शिकायत नहीं की गई है. विजय के भांजे अखिल चौधरी ने आज तक को बताया,
सवाल उठता है कि इतने चम्मच किसी के पेट में कैसे जा सकते हैं. कोई व्यक्ति खाने के साथ चम्मच भी खाये ये संभव नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक मरीज अभी आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
वीडियो- एयरफोर्स की फाइटर पायलट ने कहा - 'चीन बॉर्डर पर हर चुनौती के लिए तैयार हैं!

.webp?width=60)

