The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Disha Patani House Firing two more accused arrested after encounter

दिशा पाटनी फायरिंग: पुलिस ने एक और आरोपी को गोली मारी, बोला- 'अब यूपी कभी नहीं आएंगे'

एनकाउंटर के बाद राम निवास का एक वीडियो भी सामने आया है. आरोपी कहता है- 'अब यूपी कभी नहीं आएंगे.'

Advertisement
Disha Patani
बाएं से दाहिने. अभिनेत्री दिशा पाटनी और मुठभेड़ के बाद आरोपी की तस्वीर.
pic
सौरभ
19 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2025, 07:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को दबोच लिया है. इनमें से एक पर दिशा पाटनी के पैतृक घर की रेकी करने का आरोप लगा था. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांचवें आरोपी को पकड़ा. बरेली के शाही थाना क्षेत्र के बिहारीपुर नदी पुल के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी रामनिवास उर्फ़ दीपक को गोली लगी है. मात्र 19 साल की उम्र में वह इनामी अपराधी है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था. वह राजस्थान के बियावर का निवासी है.

पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए. इस दौरान एक और आरोपी अनिल को भी पकड़ा गया. वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. उसके पास से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद हुए है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.

एनकाउंटर के बाद राम निवास का एक वीडियो भी सामने आया है. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिसकर्मी उसे सहारा देकर ले जा रहे हैं. इस दौरान वह कहता है-

Image embed

इससे पहले दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोली चलाने वाले दो शूटर्स को 17 सितंबर को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ ​​कल्लू और अरुण के रूप में हुई है. वे रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. जिन दो शूटरों को मुठभेड़ में मारा गया था, उनके पास से तुर्की बनी ज़िगाना पिस्तौल और ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई थीं.

इनके एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने धमकी दी कि जिन्होंने भी उन्हें (हमलावर) को मारा है, उनको छोड़ा नहीं जाएगा. गोदारा ने एनकाउंटर में मारे गए हमलावरों को ‘शहीद’ बताया.

बता दें कि 12 सितंबर को बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर दो हमलावरों (अरुण और रविंद्र) ने फायरिंग की थी.इंडिया टुडे के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच शूटर शामिल थे. रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर अपना गैंग चला रहा है.

वीडियो: एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुश्बू पाटनी ने क्या किया जो इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही

Advertisement

Advertisement

()