The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Did Shahrukh Khan pose with his DU degree certificate as a statement against PM Modi

पीएम मोदी को चिढ़ाने के लिए शाहरुख ने डिग्री दिखा दी?

शाहरुख के पास डिग्री है. डिग्री के साथ तस्वीर भी है. लेकिन उनकी इस तस्वीर का मकसद वो नहीं था, जैसा ट्रोल्स ने बताया.

Advertisement
Shahrukh Khan degree certificate
लोग डिग्री के साथ शेयर शाहरुख की तस्वीर कर रहे हैं, लेकिन निशान कहीं और है. (फोटो-आजतक)
pic
निखिल
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 01:22 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, बता नहीं सकते. अब शाहरुख की इस तस्वीर को ही लीजिए. इसमें वो दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से मिली अपनी डिग्री पकड़े हुए हैं. और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है.

Image embed

जनता इन तस्वीरों को शेयर करके मौज ले रही है. क्यों? ये समझना इतना भी मुश्किल नहीं है. जैसा कि आपको विदित है, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियों का मुद्दा एक बार फिर उछला. जब गुजरात हाईकोर्ट ने उनकी डिग्रियां जारी करने के केंद्रीय सूचना आयोग CIC के आदेश को रद्द कर दिया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को तुच्छ और भ्रामक बताया और उन पर 25 हज़ार का जुर्माना भी ठोंक दिया.

फैसला आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया. वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा -

Image embed

Image embed

इसी संदर्भ में शाहरुख की डिग्री वाली तस्वीर अब वायरल हो रही है. एक यूज़र ने लिखा,

Image embed

Image embed

दूसरे यूज़र ने लिखा,

Image embed

Image embed

और भी कई यूज़र्स ने बहुत कुछ लिखा. लेकिन न सारी बातें बताने लायक हैं, और न ही हमारे-आपके पास इतना वक्त. पर हिंट तो पकड़ी ही जा सकती है. हिंट ये, कि शाहरुख का डिग्री दिखाना, प्रधानमंत्री को लेकर एक स्टेटमेंट है.

इसीलिए हमने इस तस्वीर के साथ वही किया, जो हर उस व्यक्ति को करना चाहिए था, जो तस्वीर शेयर करते हुए कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना वाला गेम खेल रहा है. क्या किया हमने? हमने किया रिवर्स इमेज सर्च. और चट से हमारे सामने पूरी कहानी खुल गई.

हां तो कहानी है क्या?

सीन ये है कि शाहरुख ने अपनी डिग्री के साथ 2023 में कोई नया पोज़ नहीं दिया है. जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो फरवरी 2016 की हैं. तब शाहरुख दिल्ली के हंसराज कॉलेज आए थे. और पढ़ाई पूरी करने के 28 साल बाद अपनी ग्रैजुएशन की डिग्री ली थी.

उन दिनों शाहरुख की एक फिल्म भी आ रही थी - फैन. इसी का म्यूज़िक लॉन्च होना था. और एक पंथ, दो काज की लीक पर चलते हुए उन्होंने अपनी डिग्री भी ले ली. तब उन्होंने कहा था,

Image embed

शाहरुख आए, तो हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा भी बड़ी खुश हुईं. उन्होंने कहा कि संस्थान को गर्व है कि शाहरुख संस्थान के छात्र रहे हैं.

तो मितरों, शाहरुख के पास डिग्री है. डिग्री के साथ तस्वीर भी है. लेकिन ये तस्वीर 2016 की है. और किसी को चिढ़ाने के मकसद से नहीं खींची गई है.

वीडियो: शाहरुख खान की 'जवान' के मेकर्स का कॉन्फिडेंस, फिल्म कंप्लीट हो जाएगी, फिर भी 20 दिन बचेंगे

Advertisement

Advertisement

()