The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delta Airlines memo For Flight Attendants Wear Proper Undergarments

'अंडरवियर पहनना जरूरी और दिखना... ' एयरलाइन ऐसा नियम भी जारी कर सकती है, कोई सोच नहीं सकता

Delta Airlines ने Flight Attendant ने पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने वालों के लिए मेमो जारी किया है. जिसमें अंडरवियर को लेकर भी नियम बनाए गए हैं.

Advertisement
Delta airlines, air hostess, Undergarments
डेल्टा एयरलाइन ने फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर जारी किया नया ड्रेस कोड (सांकेतिक फोटो/AI)
pic
रविराज भारद्वाज
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 09:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दुनियाभर की एयरलाइंस ने अपना अलग-अलग तरीके का ड्रेस कोड का बना रखा है. जिसका ध्यान एयरलाइन स्टाफ को रखना पड़ता है. कभी-कभी कुछ एयरलाइंस इसको लेकर ऐसा मेमो जारी करती हैं, जिसकी खूब चर्चा होती है. अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस (Delta Airlines) ने फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attendant) पोस्ट के इंटरव्यू के लिए ऐसा ही एक अजीबो-गरीब ड्रेस कोड (Delta Flight Attendant dress code) नियम जारी किया है. जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक डेल्टा एयरलाइंस ने हाल ही में दो पेज का एक मेमो जारी किया है. जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने वालों के लिए नियम कायदे बताए गए हैं. खासकर अंडरवियर को लेकर. मेमो के मुताबिक, इंटरव्यू देने वालों को प्रॉपर अंडरगारमेंट्स पहनना जरूरी है, और ये दिखाई नहीं देने चाहिए. जब एयरलाइंस से इसके पीछे की वजह पूछी गई तो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि इसके पीछे का मकसद फ्लाइट अटेंडेंट के नौकरी की आकांक्षा रखने वालों को पहली नजर में अच्छा प्रभाव डालने के लिए प्रोत्साहित करना है. एयरलाइंस अपने कस्टमर्स को बेहतरीन माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट्स को लेकर ये मेमो जारी किया गया है.

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

इस मेमो की वजह से डेल्टा एयरलाइंस को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें: पैसा लेकर उड़ते प्लेन से कूद गया, कहानी DB कूपर की, जिसे FBI आज तक नहीं ढूंढ पाई

एक और यूजर ने तंज कसते हुए लिखा,

Embed
Embed

एक अन्य यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

कपड़े-बालों को लेकर भी नियम

इसके अलावा भी मेमो में और कई तरीके के नियमों का जिक्र किया गया है. जिसमें हेयर, शू, हील्स, ज्वैलरी और क्लोदिंग को लेकर नियमों का जिक्र किया गया है. कंपनी के मुताबिक फ्लाइट अटेंडेंट का हेयर कलर नेचुरल होना चाहिए. हेयर कलर बिना किसी बोल्ड हाइलाइट या आर्टिफिशियल शेड के होना चाहिए. साथ ही बाल पीछे की तरफ बंधे और कंधों के ऊपर होने चाहिए. नेल्स नियॉन कलर या ज्यादा चमकीले नहीं होने चाहिए. टैटू को कवर करके रखा जाना चाहिए. कपड़े और स्कर्ट घुटने की लंबाई या उससे नीचे होनी चाहिए. जूतों को लेकर बताया गया है कि ये एथलेटिक नहीं होने चाहिए.

वीडियो: 'प्लेन धधक रहा था' एयर होस्टेस ने जापान प्लेन क्रैश के वक्त जो किया, उसे दुनिया को जानना चाहिए

Advertisement

Advertisement

()