The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi rajinder nagar death kerala nevin dalwin parent in church get death news tanya soni family telangana

चर्च में प्रार्थना कर रहे थे माता-पिता, तभी खबर आई कि कोचिंग में बेटे की मौत हो गई

Delhi के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग के बेसमेंट में डूबने से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हुई है. इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र नेविन डाल्विन केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले थे.

Advertisement
pic
28 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2024, 05:01 PM IST)
delhi rajinder nagar death kerala nevin dalwin parent in church get death
हादसे में जान गंवाने वाले छात्र नेविन डाल्विन केरल के रहने वाले थे. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई. ये स्टूडेंट्स UPSC की तैयारी कर रहे थे. मृतकों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है. इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान नेविन डाल्विन के रूप में हुई है. डाल्विन केरल के एर्नाकुलम जिले के रहने वाले थे. उनके पिता रिटायर्ड DSP हैं. और मां लैंसलॉट कलाडी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, नेविन डाल्विन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी कर रहे थे. और साथ ही पिछले करीब आठ महीनों से सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी भी कर रहे थे. नेविन की मौत की खबर उनके पैरेंट्स को तब मिली जब वो सुबह की प्रार्थना के लिए चर्च में गए हुए थे.

इस हादसे की खबर मिलने के बाद नेविन के मामा दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. जबकि उनके माता-पिता फिलहाल एर्नाकुलम में ही हैं. उनका अंतिम संस्कार किस जगह पर किया जाएगा, इस बारे में अब तक परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है. नेविन डाल्विन के पैरेंट्स मूल रूप से त्रिवेंद्रम के रहने वाले हैं. लेकिन करीब पिछले 10-12 सालों से एर्नाकुलम में ही रह रहे हैं.

इस हादसे में दो और छात्राओं की जान गई है. इनमें से एक श्रेया यादव उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली थीं. और दूसरी छात्रा तान्या सोनी तेलंगाना के सिकंदराबाद की रहने वाली थीं. केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी ने तान्या के पिता से बात की. और अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने मृतक छात्रा के शरीर को वापस लाने में पूरी मदद करने का वादा किया है. केंद्रीय मंत्री ने अपने दिल्ली स्थित कार्यालय को पुलिस और प्रशासन के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है. ताकि तेजी से सारी औपचारिकताएं पूरी की जा सके. तान्या का परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी है. इसलिए उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बिहार के औरंगाबाद लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें - RAU's IAS कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर अरेस्ट, एक बड़ी लापरवाही पता चल गई

दिल्ली में तान्या के कजिन प्रतीक ने बताया, 

मेरे पास आज सुबह घर से फोन आया कि ऐसी घटना हुई है जिसके बाद मैं यहां पहुंचा. मेरी मांग है कि जो भी इसका जिम्मेदार है उसे सजा मिलनी चाहिए. उसे ऐसी सजा मिले कि पूरी हिंदुस्तान उसे याद रखे. 

इस मामले में फिलहाल कोचिंग के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोचिंग की लाइब्रेरी में पानी भरने से ये घटना घटी. बताया जा रहा है कि लाइब्रेरी अवैध रूप से बनाई गई थी.

वीडियो: दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र की करंट लगने से मौत, क्या दिल्ली सरकार जिम्मेदार?

Advertisement

Advertisement

()