The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi Police gets Narco nod, aftab poonawalla has also given consent to Narco test, Shraddha Walker murder case

जज ने पूछा - "नार्को टेस्ट करवाओगे?" आफताब ने क्या कहा?

आफताब के जवाब के बाद साकेत कोर्ट ने दी नार्को टेस्ट की इजाजत

Advertisement
aftab poonawalla Shraddha Walker murder case
आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की इजाजत दिल्ली पुलिस ने मांगी है | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 07:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Walker murder case) के आरोपी आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी. पुलिस का कहना था कि आफताब पूछताछ में को-ऑपरेट नहीं कर रहा है और जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि आफताब श्रद्धा के मोबाइल और कत्ल के लिए इस्तेमाल आरी के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है. कभी मोबाइल महाराष्ट्र में तो कभी दिल्ली में फेंकने की बात कह रहा है. दिल्ली पुलिस नार्को टेस्ट के जरिए आफताब से पूरा सच उगलवाना चाहती है. साथ ही मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद करना चाहती है.

नार्को टेस्ट के लिए पूछने पर आफताब क्या बोला?

इंडिया टुडे के मुताबिक किसी भी व्यक्ति से नार्को टेस्ट के लिए जबरदस्ती नहीं की जा सकती. यानी नार्को के लिए आरोपी की सहमति लेना जरूरी है. इस वजह से कोर्ट ने इस मामले पर पहले आफताब से बात की. जज ने आफताब से पूछा कि क्या वो नार्को टेस्ट और उसके नतीजों के बारे में जानता है? इस पर उसने कहा कि हां, वो इस बारे में जानता है. इसके बाद आफताब ने नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति जता दी. बताते हैं कि आफताब की सहमति के बाद जज ने नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी.

क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा के मुताबिक 18 मई 2022 की रात हुई वारदात को जानने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. इसके लिए आफताब के साथ दिल्ली पुलिस देर रात फ्लैट में पहुंची. दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए फ्लैट में एक पुतला लेकर पहुंची थी.

बता दें कि आफताब ने फ्रिज और कमरे से खून साफ करने के लिए सल्फर हाइपो क्लोरिक एसिड का इस्तेमाल किया था. इसी वजह से खून के धब्बे नहीं मिले. इससे पहले मंगलवार, 15 नवंबर को दिल्ली पुलिस को जंगल से शव के 13 टुकड़े मिले थे. इनमें से ज्यादातर हड्डियों में तब्दील हो चुके थे.

क्यों श्रद्धा की हत्या की?

आफताब और श्रद्धा मई 2022 में दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में शिफ्ट हुए थे. इसके बाद दोनों के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ. आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए. आफताब ने शव के टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया. वह शव के एक टुकड़े को फ्रिज से निकालकर देर रात में जंगल में फेंकने के लिए जाता था. पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की मौत के बाद जब कोई दूसरी महिला आफताब के फ्लैट पर आती थी, तो वह शव के टुकड़ों को फ्रिज से निकालकर अलमारी में रख देता था, ताकि कोई फ्रिज खोले तो उसे शक न हो.

वीडियो: श्रद्धा को मारने के बाद इस काम के लिए OLX का इस्तेमाल कर रहा था आफताब

Advertisement

Advertisement

()