The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi Police busted a gang, used to demand money by sending fake ED summons

ED का फर्जी नोटिस भेज करोड़ों की वसूली कर रहा था गैंग, दिल्ली पुलिस ने धर लिया

दिल्ली पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
Delhi Police busted a gang which used to dupe money by faking as ED
ED. (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 05:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े गैंग का खुलासा किया है. ये गैंग लोगों से वसूली करता था. आरोप है कि गैंग, ईडी (Enforcement Directorate) का फर्जी समन बनाकर बड़े व्यवसायियों को भेजता था. उसके बाद उन व्यवसायियों से वसूली करता था. इसको लेकर एक व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत की थी. 

इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 9 लोगों की गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए मुंबई, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में रेड मारी थी. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के एक बड़े व्यवसायी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोग ED का फर्जी नोटिस भेजकर उनसे करोड़ों रुपये की मांग कर रहे हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और इस गैंग का खुलासा किया.  

ED कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

इससे पहले अक्टूबर के महीने में एक ऐसे ही गैंग का खुलासा हुआ था. गैंग दिल्ली पुलिस के अधिकारी, बैंक अधिकारी और बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करता था. इस गैंग का खुलासा जामताड़ा साइबर थाने ने किया था. गैंग के सदस्य लोगों को नोटिस भेजते थे और उनसे पैसे की डिमांड करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर डीएसपी मंजुरोल होदा ने बताया था,

Image embed

पुलिस ने आगे कहा कि इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया. डीएसपी ने बतायाकि गैंग में तीन लोग शामिल थे. इनके पास से लैपटॉप बरामद हुआ है जिससे ये लोग फर्जी नोटिस तैयार करते थे.

इधर ED के नाम पर वसूली के मामले में पुलिस की जांच जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है. 

वीडियो- खर्चा पानी: 10,000 कर्मचारियों को बाहर करेगी एमेजॉन!

Advertisement

Advertisement

()