The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi: PM Narendra modi said to CVC and anti corruption agencies, Dont spare corrupt, dont be defensive

'कुछ लोगों को भ्रष्टाचारियों के साथ फोटो खिंचवाने में शर्म नहीं आती', PM मोदी बोले

करप्शन पर बात करते हुए PM ने कहा, 'आजकल जो हो रहा है, ऐसा मैंने पहले कभी देश में सुना नहीं'

Advertisement
pm modi cvc corruption statement
PM Narendra Modi ने CVC के एक कार्यक्रम को संबोधित किया | फाइल फोटो: पीटीआई
pic
अभय शर्मा
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 08:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'मैं तो देख रहा हूं कि ईमानदारी का ठेका लेकर घूमने वाले लोग, भ्रष्टाचार करने वाले लोगों के साथ जाकर ऐसे हाथ पकड़ कर फोटो खिंचवाते हैं. उन्हें इसमें शर्म नहीं आती. ये स्थिति भारतीय समाज के लिए ठीक नहीं है.'

ये कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का. पीएम गुरूवार, 3 नवंबर को केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार करने वाले लोगों और उनका समर्थन करने वालों पर जमकर हमला बोला.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक PM मोदी ने कहा,

Image embed
Image embed

PM ने बताया भ्रष्टाचारियों का मुकाबला कैसे करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अधिकारियों से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने वाले सीवीसी जैसे संगठनों और एजेंसियों को डिफेंसिव होने की कोई जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक एजेंसियों के अधिकारी देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपराध बोध में नहीं जीना चाहिए.

पीएम मोदी ने ये सुझाव भी दिया कि सीवीसी जैसे संस्थानों को खुद को सख्त बनाए रखना चाहिए. साथ ही अन्य संस्थानों में भ्रष्टाचार और इस तरह की प्रथाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जागरूकता पैदा करनी चाहिए.

वीडियो: पीएम मोदी के सामने अशोक गहलोत ने बताया दुनिया में उन्‍हें इतना सम्‍मान क्‍यों मिलता है?

Advertisement

Advertisement

()